फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पीएम मोदी ने रेडियो को फिर घर-घर पहुंचाया : प्रो. चौहान

पीएम मोदी ने रेडियो को फिर घर-घर पहुंचाया : प्रो. चौहान

Fri, 15 Feb 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने रेडियो को फिर घर-घर पहुंचाया : प्रो. चौहान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने रेडियो को फिर घर-घर तक पहुंचाया है। रेडियो आज भी लोगों के मनोरंजन और ज्ञान का उपयोगी व प्रभावी साधन है। स्मार्टफोन व दूसरे माध्यम भी रेडियो को निगल नहीं पाए। प्रो. चौहान अंतरराष्ट्रीय रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में रेडियो प्रेमियों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि करनाल के गोंदर, कुरुक्षेत्र के पिहोवा और पानीपत के लिए समालखा क्षेत्र में सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्थापना का कार्य अगले चंद माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। तीनों जिलों के लोगों के पास अपनी आवाज बुलंद करने के लिए अपना पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन जल्द अस्तित्व में आ जाएगा। वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनके पैतृक गांव केंद्र में सामुदायिक रेडियो स्टेशन के प्रायोगिक प्रसारण केंद्र को अगले एक पखवाड़े में प्रारंभ करने का प्रस्ताव है। समालखा में समालखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का सामुदायिक रेडियो स्टेशन व पिहोवा में भगवान परशुराम सोसायटी के सामुदायिक रेडियो को जल्द से जल्द लोकार्पित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed