{"_id":"5b5e13194f1c1b6e118b643c","slug":"81532891929-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान रैली में सीएम ने खोला खजाने का मुंह, घरौंडा के लिए 123 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान रैली में सीएम ने खोला खजाने का मुंह, घरौंडा के लिए 123 करोड़ की सौगात
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल(घरौंडा)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धान रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद होकर जनता के लिए खजाने का मुंह खोल दिया। करीब 123 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की, इनमें से 100 करोड़ रुपये के कार्य अकेले घरौंडा के हैं। इतना ही सीएम ने घरौंडा में महिला कॉलेज खोलने की घोषणा की और पांच करोड़ कस्बे के लिए और 15 करोड़ रुपये ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से मंजूर किए। सीएम घरौंडा पर खास मेहरबान दिखे और विधायक को यहां तक कहा कि अगर कोई और कार्य जो बाद में याद आए उसकी भी रिपोर्ट बनाकर भेज देना, उस काम को पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है।
मेडिकल यूनिवर्सिटी में दिव्यांगों के लिए अलग से बनेगा अस्पताल
सीएम ने मंच से घोषणा की कि कुटेल में बन रही पंडित पदीन दयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय में पांच एकड़ में दिव्यांगों के लिए अलग से मेडिकल अस्पताल बनाया जाएगा। यह अस्पताल दिव्यांगों के लिए होगा, जिसमें स्पेशलिस्ट होंगे। सीएम ने कहा कि इस समय दिव्यांगों को अस्पतालों में कई तरह की परेशानी उठानी पड़ती हैं। इसलिए ये फैसला लिया गया है।
प्रदेश में 750 करोड़ रुपये से होगा श्मशान घाटों में सुधार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के सभी गांव में शमशान घाटों के रास्ते पक्के, चहारदिवारी, पानी की सुविधा और शेड बनाए जा रहे है। इसके लिए सरकार की तरफ से 750 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए है और आने वाले 6 महीने तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बनेंगी घरौंडा की सड़कें और पुल
मुख्यमंत्री ने घरौंडा में विकास कार्यों का पिटारा खोलते हुए बरसत से गढ़ीभरल के पुल के निर्माण के लिए 11 करोड़ 50 लाख, चौरा से सदरपुर गांव के पूल के निर्माण के लिए 5 करोड़, 50 लाख रुपये, घरौंडा से फुरलक गांव की चार मार्गीय सड़क के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये, लालूपुरा से तारपुर गांव की सड़क का निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार, पक्का पुल से शुगर मिल तक नहर की पटरी पर सड़क के निर्माण के लिए 24 करोड़, 50 लाख, छोटी-छोटी सड़क ों के लिए 8 करोड़ रुपये मंजूर किए।
ये कार्य जनता को किये समर्पित
घरौंडा में करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन व करीब 5 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन घरौंडा व सेक्टर 16 करनाल में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई पोलीक्लीनिक का उद्घाटन शामिल हैं।
एनसीसी समेत कई योजनाओं का शिलान्यास
गांव अराईपुरा में करीब 56 करोड़ की लागत से बनने वाले एनसीसी एकेडमी, गांव बसताड़ा में करीब 6 करोड़ 62 लाख की लागत से बनने वाले आईटीआई, करीब 26 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले करनाल-मुनक रोड को बड़ौता से मुनक तक की सड़क के चौड़ा व मजबूत करना के कार्य, गांव चोरा में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से पीएचसी, गांव खरकाली में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से पीएचसी व गांव गुढ़ा में करोड़ 60 लाख की लागत से पीएचसी का शिलान्यास किया। करीब 6 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से 220 केवी सब स्टेशन बसताड़ा में 100 एमवीए की क्षमता वाला 220/33 केवी ट्रांसफार्मर रखा जा रहा है, जिससे 33 केवी के 6 सब स्टेशन को बिजली मिलेगी तथा करीब 1 करोड़ 28 लाख की लागत से गांव शेखपुरा जागीर से रसूलपुर कलां तक की सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।