{"_id":"5a9aec984f1c1b21308b4831","slug":"81520102552-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब करनाल समेत छह कस्बों नपा क्षेत्रों में लगेंगी एलईडी लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब करनाल समेत छह कस्बों नपा क्षेत्रों में लगेंगी एलईडी लाइटें
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब करनाल समेत छह कस्बों नपा क्षेत्रों में लगेंगी एलईडी लाइटें
करनाल। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में एलईडी लाईटें लगाने के लिए 6 जिलों को चुना गया है, जिसमें करनाल भी शामिल है। विभाग के निर्णय अनुसार करनाल नगर निगम क्षेत्र, असंध, इंद्री, नीलोखेड़ी, घरौंडा, तरावड़ी व निसिंग नगर पालिका क्षेत्रों में नई एलईडी लाईटें लगेंगी। नगर निगम आयुक्त डा. प्रियंका सोनी ने इस सबंध में बताया कि करनाल अर्बन में लगी मौजूदा सोडियम लाईटों को रिप्लेस करके एलईडी लाईटें लगाई जाएंगी। एलईडी. की विशेषता यह है कि इसमें बिजली की खपत कम और रोशनी ज्यादा मिलती है। परिणामस्वरूप बिजली बिल में भारी कटौती सम्भव होगी और सरकार के पैसे की बचत होगी। आयुक्त ने बताया कि एलईडी लगाने के पहले चरण में शहर की करीब 15 हजार 450 सोडियम कलर की लाईट बदली जाएंगी। जिस एजेंसी द्वारा लाईटें लगाने का काम किया जाएगा, उसके साथ मुख्यालय स्तर पर नैगोशिएशन जैसी सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं, बहुत जल्द ही वर्क ऑडर जारी होना है। उन्होंने बताया कि शहर में लगाई जानी वाली सभी लाईटों में 50 प्रतिशत लाईटें रेडियो फ्रिक्वैंसी टैक्नोलॉजी से युक्त होंगी। इसके तहत कंट्रोल रूम सैटअप किए जाएंगे। लाईटों में किसी भी तरह के फॉल्ट को लेकर सिग्नल कंट्रोल रूम में आएगा। सिग्नल मिलने पर उसे तुरंत ठीक किया जा सकेगा। विशेष बात यह है कि गलियों में जिन पोल पर लगाई गई स्ट्रीट लाईटों पर व्यक्तिगत कंट्रोल रहता है, वहां चोरी की सम्भावना की गुंजाईश भी नहीं रहेगी। लाईन लोस भी नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मेन रोड़ पर जो लाईटें लगाई जाएंगी, उनमें 30-30 लाईटों का ग्रुप बनाएंगे। ग्रुप के हिसाब से कंट्रोल की व्यवस्था भी की जाएगी। एनर्जी सेवर लाईटों की मॉनिटरिंग और कंट्रोलिंग एजेंसी की रहेगी। करार के अनुसार 10 साल मेन्टेनेन्स भी एजेंसी ही करेगी। उन्होने बताया कि एजेंसी करनाल आकर सर्वे करेगी, जिसमें नगर निगम सहयोग देगा। गलियों में घरों के आगे लगे खम्बों व मेन रोड़ की लोकेशन भी चैक की जाएगी। शिकायतों के समाधान की पूरी व्यवस्था रहेगी। लेकिन शिकायतें कम से कम होंगी। नागरिकों की मांग को भी ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एलईडी लाईटों से कम से कम 50 प्रतिशत पावर की बचत होगी।