फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   राहगिरी में 13 नवजन्मी कन्याओं की पूजा कर दिया बेटी बचाने का संदेश

राहगिरी में 13 नवजन्मी कन्याओं की पूजा कर दिया बेटी बचाने का संदेश

Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
राहगिरी में 13 नवजन्मी कन्याओं की पूजा कर दिया बेटी बचाने का संदेश
राहगिरी में 13 नवजात कन्याओं की पूजा कर दिया बेटी बचाने का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सेक्टर-12 में आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में रविवार को 13 नवजात कन्याओं का पूजन कर बेटी बचाने का संदेश दिया गया। यही नहीं नवजन्मी बेटियों की माताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जिलावासियों ने मकर संक्रांति पर्व भी धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम के ईओ धीरज कुमार और विशिष्ट अतिथि सुरेश पूनिया ने शिरकत की और बेटियों से ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। वहीं शहरवासियों ने मिलकर भंगड़ा पाया और ढोल की थाप पर गिद्दा भी किया। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद और संरक्षक सुभाष गुरेजा, प्रधान किरण शर्मा, महासचिव संजय बतरा, प्रेम सलूजा, राजेंद्र गुट, प्रेमलता सलूजा और अजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मुख्य मंच पर प्रोफेसर डॉ. बीर सिंह के नेतृत्व में कलाकारों ने गीत-संगीत एवं नृत्यों से समां बांध दिया। नीलोखेड़ी से आए कलाकार कृष्ण कुमार ने भोले शंकर का विशाल रूप धारण कर माहौल को शिवमय बना दिया। वहीं शिवचंद्र मौर्य ने भूतप्रेत पर आधारित अभिनय किया। जबकि यश कुमार ने गण देवताओं का रोल किया। इस बार राहगिरी में लोगों की पहले से ज्यादा भीड़ रही। राहगिरी कार्यक्रम और लोहड़ी उत्सव में भाग लेने वाली कन्याओं और उनकी माताओं को एसपी जेएस रंधावा की ओर से मेडल और स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ईओ धीरज कुमार ने सभी को स्वच्छता का संदेश किया और आसपास में सफाई रखने को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटिंग से दिया स्वच्छता का संदेश
राहगिरी में छोटे-छोटे बच्चों ने राजीव ओहरी के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता आदि पर पेंटिंग बनाई। इसके साथ ही बच्चों ने लोहड़ी पर्व पर भी विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाई। विजेता छात्र-छात्राओं को रिलायंस इंश्योरेंस की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रांच मैनेजर संदीप भारद्वाज, मैनेजर हितेश, मीना, शोभा, स्वीटी आदि ने भी राहगिरी कार्यक्रम का आनंद उठाया। इससे अलग राहगीरों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर मानव पुरी, मनोज काठपाल, संजीव नरवाल, राजेश्वरी रंधावा, सुरेंद्र मरवाहा, डॉ. पवन, अलकेश ढींगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed