{"_id":"5a43e9184f1c1bbd208b91e1","slug":"81514400024-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, आज भी रहेगी धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, आज भी रहेगी धुंध
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
पांच डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, आज भी रहेगी धुंध
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
एक बार फिर से न्यूनतम तापमान लुढ़क कर पांच डिग्री तक पहुंच गया है, इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 24 घंटे में तापमान और नीचे जा सकता है, साथ ही सुबह धुंध भी छा सकती है। बुधवार को करनाल का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 100 और दोपहर को 61 फीसदी रही। इसी प्रकार वायु दबाव सुबह 7.7 और दोपहर बाद 10.0 एमएम रहा। हवा की स्पीड शून्य रही और सुबह धुंध के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर तक रही। न्यूनतम तापमान लुढ़कने से सुबह और शाम को सर्दी ने कंपकंपी छुटा दी, हालांकि दिन में धूप निकलने से जरूर लोगों को राहत मिली। शाम को फिर से ठंड बढ़ गई। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 24 घंटे में ठंड बढ़ेगी और सुबह और शाम को धुंध जारी रहने की संभावना है।