फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मेरठ रोड स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के नजदीक कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया श्याम नगर निवासी प्रवीन (22) जनरेटर का मिस्त्री था। जोकि शनिवार को अपने पड़ोसी ज्ञान सिंह (55) सहित बाइक पर सवार होकर नगला मेघा के समीप जनरेटर को ठीक करने के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मेरठ रोड पर सॉलिड वेस्ट मनेजमेंट प्लांट के नजदीक पहुंची तो बाइक की एक कार से भिंडत हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed