फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नगर निगम जा रहा स्मार्ट सिटी एप, एक क्लिक में मिलेगी सभी जानकारी

नगर निगम जा रहा स्मार्ट सिटी एप, एक क्लिक में मिलेगी सभी जानकारी

Tue, 01 Aug 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम जा रहा स्मार्ट सिटी एप, एक क्लिक में मिलेगी सभी जानकारी
नगर निगम ला रहा स्मार्ट सिटी एप, एक क्लिक में मिलेगी सभी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। प्रशासन और नागरिक सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए नगर निगम जल्द ही स्मार्ट सिटी एप लॉच करने जा रहा है। इस एप को कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में डाउनलोड कर शहर में डवलपमेंट से जुड़ी जानकारी पा सकेगा। इस स्मार्ट सिटी एप को लेकर मंगलवार को विकास सदन में नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मुम्बई बेस कंपनी ‘काईजन इम्फोटैक सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर नरेन्द्र राव व डायरेक्टर कंसल्टैंट गिरीश नंदकरणी की प्रजेंटेंशन देखी। बतौर निगमायुक्त एप को लेकर नगर निगम अगले एक सप्ताह में टेण्डर लगाने जा रहा है। इसके बाद एप बनाने वाली देश की जो कंपनी बेहतर सेवाएं देगा, उसे एप बनाने के लिए चुना जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर या दीवाली तक यह एप सेवा में आ जाएगा। आयुक्त ने बताया कि इस एप से नागरिक नगर निगम से सीधे जुड़कर इसका लाभ उठा सकते हैं। जैसे ही नई एप लॉच होगी, कोई भी व्यक्ति इसे एन्ड्रायड या आईफोन में डाउनलोड कर इसका प्रयोग कर सकेगा। एप के फीचर्स को लेकर उन्होंने बताया कि केवल एक क्लिक से नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूार्ण कांटेक्ट और आपातकालीन सेवाओं के नम्बर प्राप्त किए जा सकते हैं।

इसी प्रकार जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, दुकाने व प्रतिष्ठान तथा विभिन्न तरह के लाइसेंस प्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वहीं विभिन्न तरह के टैक्स व ड्यूज की पेमेंट भी एप के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्टेशन सेवा से जुड़ी जानकारी जैसे बसों व रेलवे की समय सारणी, उनके रूटस के मैप, टैक्सी व ऑटो के भाड़े की जानकारी भी ली जा सकती है। साथ ही शहर में चल रहे सिटीजन सर्वे और उसे लेकर नागरिकों के ओपीनियन, नागरिक सेवाओं से संबंधित शिकायतें एवं उनके निवारण की जानकारी व स्टेटस अपडेट भी देखे जा सकते हैं। इसी प्रकार नागरिक, कला, संगीत व ड्रामा जैसे अपनी पसंद के क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ नजदीकी अस्पताल, क्लीनिक, हैल्थ सेंटर तथा स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं की विभिन्न तरह की जानकारी ले सकते हैं। आयुक्त ने बताया कि बाढ़ व भूकम्प जैसी प्राक्तिक आपदा से बचाव के दौरान नागरिकों को क्या-क्या उपाय बरतनी चाहिए उनकी जानकारी, सिटी न्यूज के लाईव ब्रॉडकास्ट, नगर निगम से जुड़ी जरूरी सूचनाएं, पर्यटन व आकर्षण के केन्द्र, शहर में होने वाले आयोजन व उनकी घोषणाएं, महापुरूषों की जयंती व पुण्य तिथियां व अन्य इवेन्टस के कलैण्डर तथा शासन तंत्र की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा निविदाएं फाइनल करने के बाद जिस भी कम्पनी की एप को लॉच करवाएंगे, उसके कर्मचारी यहां बैठेंगे और सभी जरूरी जानकारियां एप में डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed