फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   8094 cases settled in Lok Adalat

Karnal News: लोक अदालत में 8094 मामलों का निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
8094 cases settled in Lok Adalat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला अदालत में अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इरम हसन ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में अदालतों में लंबित मामलों का निपटारा किया गया। इस लोक अदालत के बैंच में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक अदालत विकास गुप्ता, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. विवेक गोयल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामवतार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) उदय प्रताप, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नीलम, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अवंतिका शामिल थे।

लोक अदालत में 9501 मामले रखे गए। इनमें से 8094 मामलों का निपटारा किया गया। जिनमें मोटर दुर्घटना संबंधित 69 मामलों का, पारिवारिक विवाद संबंधित 110 मामलों का व चेक बाउंस से संबंधित 693 मामले भी शामिल हैं। जिनका निपटारा किया गया। वहीं यातायात चालान के 5471 मामलों का निपटारा किया गया। जिसमें 85 लाख 58 हजार 850 रुपये का भुगतान हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर ने सभी बैंचों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed