फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   80 thousand voters will write the fate of 28 chairman and 147 councilor candidates

80 हजार मतदाता लिखेंगे 28 चेयरमैन और 147 पार्षद प्रत्याशियों की तकदीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
80 thousand voters will write the fate of 28 chairman and 147 councilor candidates
जिले में चार नगर पालिका क्षेत्रों में आज मतदाता अपने वोट से प्रत्याशियों की तकदीर लिखेंगे। चारों जगह के कुल 173 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें आज के दिन का बेसब्री से इंतजार था। कुल 80623 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी मतदान केंद्रों में ईवीएम पहुंच चुकी है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल चार चेयरमैन और 62 पार्षद पदों पर चुनाव होना है। असंध, निसिंग, तरावड़ी और घरौंडा के मिलाकर चेयरमैन के लिए कुल 26 और पार्षद पद के लिए 147 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वोट डालने के लिए सभी 62 वार्डों में कुल 96 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 3-3 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा ओवरऑल सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित थाने की रहेगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायड ऑफिसर और सेक्टर सुपरवाइजर भी तैनात रहेंगे। चुनाव से एक दिन पहले पूरा प्रशिक्षण देकर रिटर्निंग अधिकारियों ने सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। सभी जगह सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध में 47 प्रत्याशी मैदान में, 27 पोलिंग बूथ बने
असंध। नगरपालिका चुनाव असंध के लिए अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव के लिए 17 वार्डों में 27 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी मनदीप कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियां उम्मीदवारों व उनके एजेंटों को मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल दिखाएंगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायड अफसर और सेक्टर सुपरवाइजर को आरक्षित भी रखा गया है, ताकि जरूरत के समय इनकी सेवाएं ली जा सकें। असंध नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 9 और सदस्य पद के लिए 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल 21140 मतदाता हैं।
निसिंग में 27 उम्मीदवार, चार अध्यक्ष और 23 सदस्य में आजमा रहे भाग्य
निसिंग। नगरपालिका निसिंग की रिटर्निंग अधिकारी अदिति ने बताया कि चुनाव से संबंधित अन्य सभी तैयारी मुकम्मल की जा चुकी हैं। अध्यक्ष पद के लिए 4 और सदस्य पद के लिए 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 13 वार्डों के लिए कुल 14 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। मतदाता एक साथ नगर पालिका सदस्यों और अध्यक्ष पद के लिए वोट कर सकेंगे। कुल 11678 मतदाता हैं। मतों की गणना 22 जून को सुबह 8 बजे से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र पर होगी।
---
घरौंडा में 56 उम्मीदवारों को वोट देंगे 29 हजार मतदाता
घरौंडा। नगरपालिका घरौंडा के रिटर्निंग अधिकारी अभय सिंह जांगड़ा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 9 और पार्षद के लिए 47 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 17 वार्डों में कुल 33 पोलिंग बूथ बनाए हैं। कुल 29 हजार मतदाता हैं। मतों की गणना 22 जून को सुबह 8 बजे से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी।

---
तरावड़ी में 43 उम्मीदवार, चार अध्यक्ष और 39 पार्षद के दावेदार
तरावड़ी। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार और पार्षद के लिए 39 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 15 वार्डों में नगर पालिका सदस्य व अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। अनाज मंडी में स्थित किसान भवन में पोलिंग पार्टियों को रिहर्सल हुई। कुल 18804 मतदाता हैं। मतों की गणना 22 जून को अनाज मंडी स्थित किसान भवन में होगी।
---
यह है चारों नगर पालिका क्षेत्रों की स्थिति
स्थिति असंध निसिंग घरौंडा तरावड़ी
वार्ड 17 13 17 15
पोलिंग बूथ 27 14 33 22
चेयरमैन प्रत्याशी 09 04 09 04
पार्षद प्रत्याशी 38 23 47 39
मतदाता 21141 11678 29000 18804
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed