फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   80 percent business affected due to heat, hope of relief from tomorrow

Karnal News: गर्मी से 80 फीसदी कारोबार प्रभावित, कल से राहत के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
80 percent business affected due to heat, hope of relief from tomorrow
- लू के थपेड़ों के कारण घरों से निकलना हुआ मुश्किल, खरीदारी घटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। लू के थपेड़ों के कारण बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लगातार जन सामान्य को मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर सतर्क भी किया जा रहा है। गर्म मौसम का सर्वाधिक असर बाजार पर पड़ रहा है। जिसमें करीब 80 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को गर्मी होगी लेकिन रात से मौसम में बदलाव की संभावना है।
पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच है। लगातार लू चल रही है। जिसका सीधा प्रभाव बाजार और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। खेतों में जो फसलें हैं, उन्हें भी पानी की अत्यधिक पानी की जरूरत महसूस हो रही है। धान की रोपाई चल रही है। किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घरों में कूलर व पंखे काम नहीं कर रहे हैं। जिनके घरों में एसी नहीं हैं, उन्हें रात को पसीने में भीगना पड़ रहा है। जिससे उनकी नींद में भी खलल पड़ रहा है। जिसका असर भी स्वास्थ्य पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कल से मिल सकती है राहत
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को भी कमोवेश तापमान की यही स्थिति रही थी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार को भी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से रात्रिकालीन गर्मी में और इजाफा हो सकता है लेकिन मंगलवार की रात या 19 जून को मौसम में बदलाव की संभावना है। 18 से 20 जून के बीच गरज चमक के साथ बूंदाबांदी तो कहीं बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार पर पड़ा असर
हरियाणा व्यापार मंडल करनाल के महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से बाजार में 80 प्रतिशत तक कारोबार प्रभावित हो गया है। गर्म लू के थपेड़ों ने ग्राहकों को बाजार से दूर कर दिया गया है। जून का महीना है, बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं। हर साल इस महीने बच्चे अपने नाना-नानी के घर आते हैं, बाजार में जमकर खरीदारी की जाती है। दुकानदारों ने इसी अपेक्षा में दुकानों में सामान भी भर रखा है लेकिन इस बार बच्चे बाजार से दूर हैं, क्योंकि प्रचंड गर्मी व लू में उनकी तबियत बिगड़ने का खतरा अभिभावकों को महसूस हो रहा है। वहीं, आमतौर पर ग्राहक भी बाजारों में नहीं आ रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद से ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। कई दुकानदार तो दुकानें बंद करके घरों को चले जाते हैं। शाम छह बजे भी काफी गर्मी रहती है, आवश्यक खरीदारी करने ही लोग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed