{"_id":"618ed68698646918c07797f7","slug":"8-new-dengue-patients-found-figure-reached-172-karnal-news-knl894035125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 8 नए मरीज मिले, 172 तक पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 8 नए मरीज मिले, 172 तक पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी डेंगू के 8 केस सामने आए हैं। अब तक 172 डेंगू के केस आ चुके हैं।
डेंगू के बढ़ते केसों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है, क्योंकि अभी डेंगू से एक मरीज की पहले मौत भी हो चुकी है, वहीं चिकनगुनिया का भी एक केस सामने आ चुका है।
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए पानी के बर्तन, टंकी, घड़ों आदि को ढककर रखें और सप्ताह में एक बार फूलदान, फ्रिज की ट्रे, पशु व पक्षियों के बर्तन व ड्रमों को खाली करके सुखाएं और फिर उनमें पानी डालें। शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहने। ठहरे पानी में लारवा नाशक दवा डालें। उन्होंने बताया कि जहां पानी ठहरेगा वहीं मच्छर पलेगा और यदि हम पानी ठहरने नहीं देंगे तो मच्छर भी पैदा नहीं होगा।