फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   8 injured in road accident at Karnal

HRTC बस का हरियाणा में एक्सिडेंट: बस को डंपर ने मारी टक्कर, आठ लोग हुए घायल

Sat, 09 Aug 2025 09:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 09:44 PM IST
सार

HTRC की शिमला डिपो बस को करनाल में एक डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
8 injured in road accident at Karnal
Accident demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नेशनल हाईवे-44 पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने HRTC की शिमला डिपो की बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची समेत करीब आठ लोग घायल हो गए। बस चालक सतपाल, परिचालक आशीष सोनी और बच्ची के सिर में कई जगह चोटें आई हैं। बस चालक सतपाल ने बताया कि जैसे ही उन्होंने फ्लाईओवर पार कर एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक सवारी को उतारकर बस को आगे बढ़ाया तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह अंदर धंस गया। डिक्की में रखे यात्रियों के सूटकेस क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक यात्री का सूटकेस अंदर फंस गया। डंपर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


डंपर चालक विकास ने बताया कि वह इंद्री से रेता लादकर रोहतक जा रहा था और बस के अचानक ब्रेक लगाने से वह अपने वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। उनका कहना है कि हादसे के बाद बस में सवार कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट और हाथापाई करके उसके करीब 10 हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 injured in road accident at Karnal
Accident demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
सुबह दुबई की फ्लाइट, सूटकेस डिक्की में फंसा

यात्री विश्व ने बताया कि वह हिमाचल के किन्नौर से दिल्ली के लिए अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे। उनका एक सूटकेस का लॉक टूट गया और दूसरा डिक्की में फंस गया, जिसमें पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को उनकी दुबई की फ्लाइट है, जिससे उन्हें भारी असुविधा हो रही है।

कुछ समय रही जाम की स्थिति

सूचना मिलने पर डायल 112 की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जांच अधिकारी संतपाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मार्ग सुचारू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed