फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   75 percent discount in bus fare for Khelo Haryana players

खेलो हरियाणा के खिलाड़ियों को बस किराये में 75 प्रतिशत छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:14 AM IST
सार

करनाल जिले से खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी पांच जिलों फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम जाएंगे।

विज्ञापन
75 percent discount in bus fare for Khelo Haryana players
Haryana Roadways Bus - फोटो : File Photo

विस्तार

करनाल। खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में किराये में 75 प्रतिशत की छूट दी गई है। वीरवार को खिलाड़ियों को अपने क्रीड़ा आयोजन स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है। इसलिए वे हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में किराये में छूट लेने के लिए मान्य रहेंगे। परिवहन मुख्यालय से यह आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

करनाल जिले से खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी पांच जिलों फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम जाएंगे। इन खिलाड़ियों की संख्या करीब 400 है। खेलो हरियाणा के तहत कुल 20 खेल मुकाबले होंगे। इनमें से तीन मुकाबले करनाल जिले में तथा बाकी मुकाबले इन पांच जिलों में होने हैं।
विज्ञापन

इन खेलों के सभी खिलाड़ियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में केवल 25 प्रतिशत किराया अदा करना होगा। उसे खेलों में प्रतिभागिता का प्रमाण व कोई पहचान पत्र दिखाना होगा। हरियाणा राज्य परिवहन की सभी बसों में खिलाड़ी इस छूट का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed