{"_id":"6458129fa86409c69c0ecf94","slug":"74-thousand-rupees-cheated-from-a-woman-in-the-name-of-sending-parce-karnal-news-c-18-knl1031-114412-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पार्सल भेजने के नाम पर महिला से 74 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पार्सल भेजने के नाम पर महिला से 74 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। थाना सदर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला से पार्सल भेजने के नाम पर 74 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने महिला से दोबारा 95 हजार रुपये की मांग की तो उसे ठगी का पता चला और केस दर्ज कराया।
बसंत बिहार कॉलोनी निवासी रिचा उर्फ रवींद्र कौर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मई को उसके फोन पर किसी मोबाइल नंबर पर शाम पांच बजे फोन आया और कहा कि आपका दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्सल आया है। उसकी पेमेंट कर दो। जोकि दिल्ली कूरियर सर्विस के नाम पर है। उसने कहा कि इसकी पेमेंट 74 हजार रुपये बनती है। जिसके बाद उसने किसी प्रतिज्ञा दीवान के पीएनबी के खाते में ये रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उस व्यक्ति का फोन आया और उससे 95 हजार रुपये की मांग की। उसने रुपये देने से मना कर दिया और कहा कि उसे वह पार्सल नहीं चाहिए, उसके रुपये वापस कर दो। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।