फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   व्यापारियों ने तिलक लगाकर मनाई होली

व्यापारियों ने तिलक लगाकर मनाई होली

Thu, 21 Mar 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने तिलक लगाकर मनाई होली
घरौंडा। रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन घरौंडा की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडी एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मंडी प्रधान ने नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की डायरी का भी विमोचन किया। मंडी प्रधान रामलाल गोयल ने कहा कि इस डायरेक्टरी में घरौंडा मंडी गतिविधियों के साथ-साथ प्रत्येक व्यापारी का बारे में विवरण दिया गया है। बुधवार को नई अनाज मंडी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत मंडी प्रधान रामलाल गोयल ने मंडी व्यापारियों को गुलाल का तिलक लगाकर की। मंडी प्रधान ने पूरी मंडी व्यापारियों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मंडी प्रधान रामलाल गोयल ने कहा कि होली हमारे भाईचारे का प्रतीक है। यदि किसी का पुराना वैरभाव हो तो इस दिन एक दूसरे को रंग लगाकर गिले-शिकवों को भुलाया जा सकता है। होली रंगों का त्यौहार है लेकिन हमें पानी की महत्वता का समझना चाहिए। क्योंकि बहुत से इलाके डार्क जोन में आ चुके हैं और पानी की बर्बादी से हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। इसलिए होली जरूर खेलें, लेकिन फूलों और गुलाल से।
विज्ञापन



डायरेक्टरी के विमोचन पर भारी उत्साह
मंडी प्रधान रामलाल ने जैसे ही आढ़ती एसोसिएशन की डायरेक्टरी का विमोचन किया, उसके बाद व्यापारियों ने तालियों की गडगड़ाट से डायरेक्टरी विमोचन का स्वागत किया। मंडी व्यापारियों का कहना है कि डायरेक्टरी को बहुत ही अच्छा लुक दिया गया है। इस डायरेक्टरी में सभी व्यापारियों व उनकी दुकानों के बारे में विवरण तो दिया गया ही है साथ ही डायरेक्टरी में उन गतिविधियों को भी स्थान दिया गया है जो पिछले साल के दौरान मंडी में आयोजित की गई थी। इसके अलावा, डायरेक्टरी में विभिन्न देवी देवताओं की आरतियां भी शामिल की गई है। मंडी प्रधान रामलाल गोयल ने कहा कि वास्तव में इस प्रकार की डायरेक्टरी की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed