{"_id":"5c6ef5dfbdec224df422e814","slug":"71550775775-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल पार्क में संगीत की धुन पर डांस करेंगी लहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल पार्क में संगीत की धुन पर डांस करेंगी लहरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सीएम सिटी को दो म्यूजिकल फाउंटेन की सौगात जल्द मिलेगी। कर्ण ताल व कर्ण पार्क के बाद अब अटल पार्क व सेक्टर-12 के फव्वारा पार्क का शाम को नजारा अलग ही होगा। शहर के सबसे बड़े पार्क में म्यूजिक की धुन पर रंगीन फव्वारे की लहरें डांस करेंगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इन पार्कों के कायाकल्प की योजना तैयार कर ली है। म्यूजिकल फाउंटेन के लिए मुख्यालय से 54 लाख का एस्टीमेट भी पास हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही टेंडर कॉल कर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि अप्रैल तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाए। अटल पार्क में 2 गोल चैनल पर फाउंटेन बनेंगे। वहीं सेक्टर-12 के फव्वारा पार्क में एक लंबे व एक वर्ग के आकार के चैनल पर फाउंटेन लगाने की योजना है। 1998 में बने सेक्टर-12 पार्क के फव्वारे काफी समय से बंद हैं। करीब 10 साल पहले बने अटल पार्क की झील में दरार आने की वजह से यह भी सूखी पड़ी है।
योग के लिए शेड बनेंगे
इन दोनों पार्कों में सुबह हजारों लोग सैर के लिए आते हैं। इनमें से अधिकतर योग भी करते हैं। जनता की सुविधा के लिए इनमें शेड भी बनाए जाएंगे। ताकि खराब मौसम के समय भी यहां नियमित योग कक्षा लग सकें। फिलहाल गर्मी के दिनों में इन पार्कों में योग कक्षा चलती है। मजबूरी में बरसात व सर्दी के समय इन्हें बंद करना पड़ता है। इन पार्कों में शेड की मांग काफी समय से स्थानीय लोग कर रहे थे।
अटल पार्क शहर का सबसे बड़ा पार्क
अटल पार्क करीब 50 एकड़ में फैला है। यह सेक्टर-8, सेक्टर-8 पार्ट-2 व सेक्टर-9 के साथ लगता है। इन तीनों सेक्टरों के अलावा बाहर से भी यहां सैर के लिए आते हैं। वहीं सेक्टर-12 का पार्क कामर्शियल एरिया में है। यहां लघु सचिवालय के साथ ही सरकारी कार्यालयों की भरमार है। अधिकारियों की मानें तो दोनों पार्कों में रोजाना पांच से सात हजार लोगों आते हैं। म्यूजिकल फाउंटेन लगने से शाम को तादाद और बढ़ेगी। लोग परिवार के साथ पार्क में आकर म्यूजिकल फाउंटेन के नजारे का लुत्फ उठा सकेंगे। दोनों पार्कों में एचएसवीपी फूल व अन्य पौधे लगाने की योजना भी बना रहा है।
विज्ञापन
अटल पार्क व सेक्टर-12 के फव्वारा पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन के लिए 54 लाख का एस्टीमेट मुख्यालय से पास हो चुका है। दोनों पार्कों में योग कक्षा के लिए शेड भी बनाएंगे। अप्रैल के अंत तक यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा।-
-धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, करनाल