फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ 21 फरवरी को संसद पर करेगा प्रदर्शन

मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ 21 फरवरी को संसद पर करेगा प्रदर्शन

Wed, 13 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ 21 फरवरी को संसद पर करेगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, एक्सग्रेसिया नीति को लागू करवाने, समान काम समान वेतन दिलवाने सहित कई मांगों को लागू करवाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ 21 फरवरी को संसद पर प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए कर्ण गेट स्थित कार्यालय में सर्व कर्मचारी संघ की मीटिंग हुई। जिला प्रधान ओमप्रकाश सिहमार ने अध्यक्षता की। संचालन कृष्ण शर्मा और साहब सिंह ने किया। इस मौके पर राज्य ऑडीटर सतीश सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्यों में पुराने वर्क लोड के अनुसार करीब 30 लाख पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन सरकार इनको भरने के लिए तैयार नहीं है। नवउदारीकरण की नीतियों और नीति आयोग के निर्देश के बाद अब स्थाई नियुक्तियों की बजाए आउट सोर्सिंग से रोजगार दिया जा रहा है, इससे नौजवानों का भारी शोषण हो रहा है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिहमार ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारियों की भावना के अनुरूप पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है। जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता और पुरानी पेंशन नीति बहाल नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों को कृष्ण शर्मा, सुरेश पाल, साहब सिंह, ओमप्रकाश माटा, सरूप सिंह, राजेंद्र राणा, राजकुमार, मलकीत सिंह, सुरेश, कर्मबीर, सुरेश पाल, जयपाल, रोशन गुप्ता, रिषीपाल, हरीश बागी, राजेंद्र सिंह, बबली, सुमन, अनिल सैनी, बबली, गुड्डन, अनीता, जगमाल सिंह और धर्मबीर ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed