फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मेयर के बाद सीनियर व डिप्टी मेयर के लिए बिछने लगी बिसात

मेयर के बाद सीनियर व डिप्टी मेयर के लिए बिछने लगी बिसात

Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
मेयर के बाद सीनियर व डिप्टी मेयर के लिए बिछने लगी बिसात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मेयर चुनाव के तुरंत बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए बिसात बिछने लगी है। जनता के चुने नुमाइंदे तय करेंगे यह दोनों सीट किन्हें सौंपी जाएं। चूंकि चुनाव में 20 में से 12 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं। इसलिए यह दोनों पद भाजपा की झोली में ही जाएंगे। माना जा रहा है कि भाजपा यह सीट देने से पहले जातिगत समीकरण पर मंथन जरूर करेगी। फिलहाल सीनियर डिप्टी मेयर के लिए पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर की पुत्रवधू मोनिका गर्ग का नाम चल रहा है। हालांकि, कुछ लोग जातिगत समीकरण बैठाने को लेकर पंजाबी समुदाय के पार्षद का नाम भी सुझा रहे हैं। इनमें वार्ड-9 के पार्षद मुकेश और वार्ड 10 से वीर विक्रम अरोड़ा का नाम शामिल है।
दूसरी ओर, डिप्टी मेयर की सीट एससी या बीसी वर्ग के पार्षद को मिलने के आसार बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसका निर्णय मेयर रेणू बाला गुप्ता के नेतृत्व वाली शहर की सरकार ही करेगी। गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर भी इन पदों को लेकर चर्चा हुई और दावेदारों ने सीएम से इसके लिए आशीर्वाद भी लिया। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कुछ भी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा वोटों से जीती मोनिका गर्ग
वार्ड-12 से भाजपा की पार्षद मोनिका गर्ग भी इसके लिए दावेदार मानी जा रही हैं। अपने वार्ड में सबसे अधिक 4817 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने मेयर पद टिकट के लिए भी दावेदारी जताई थी, लेकिन मेयर की टिकट नहीं मिल सकी। इसलिए पार्षद का चुनाव लड़ा। इसके अलावा, ससुर कृष्ण गर्ग बीते प्लान में सीनियर डिप्टी मेयर का पद संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अरोड़ा का नाम इसलिए
वार्ड-9 के पार्षद मुकेश अरोड़ा युवा भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। वार्ड-9 में 2507 वोट से जीत दर्ज कर अपने वार्ड में कमल खिलाया। संगठन में काफी दिनों से सक्रिय हैं। युवा पार्षद पंजाबी समुदाय से हैं। शहर में 2.48 लाख में से 70 हजार पंजाबी वोट हैं। इनके नाम को कुछ संगठन के लोग भी आगे बढ़ा रहे हैं। इसी प्रकार, वीर विक्रम का नाम भी इस पद के लिए आ रहा है।


हाउस तय करेगा सीट किसे मिलेगी : जगमोहन
इस बारे में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद का कहना है कि जनता ने मेयर सहित सभी 20 पार्षद चुने हैं। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर किसे बनाया जाएगा यह हाउस तय करेगा। जिस तरह जनता ने शहर को साफ छवि की मेयर दी है। पार्षदों को चाहिए कि यह दोनों पद भी ईमानदार जनप्रतिनिधियों को ही सौंपे, ताकि शहर का विकास और तेजी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed