{"_id":"5a53beb04f1c1b273c8b583f","slug":"71515437744-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर बिना डिग्री करता था मरीजों का इलाज, टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर बिना डिग्री करता था मरीजों का इलाज, टीम ने पकड़ा
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर पर बिना डिग्री इलाज करने वाला झोलाछाप डॉक्टर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को छापामारी कर मधुबन स्थित अशोक विहार कॉलोनी कंबोपुरा पार्ट-2 में एक मेडिकल स्टोर से झोलाछाप डॉक्टर को काबू किया है। यह डॉक्टर बिना कोई चिकित्सा डिग्री के कई सालों से लोगों का इलाज कर रहा था। विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर जोगिंद्र के खिलाफ मधुबन थाना में इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। वहीं छापामारी के दौरान प्रयोग किए गए इंजेक्शन और अन्य डॉक्टरी उपकरणों को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक विहार कॉलोनी कंबोपुरा पार्ट टू में कौशल नामक मेडिकल स्टोर पर एक झोलाछाप डॉक्टर जोगिंद्र लोगों का उपचार कर रहा है। उसके पास डॉक्टरी का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। सूचना मिलते ही उन्होंने सीएमओ के निर्देश पर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील दहिया के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जहां जोगिंद्र निवासी अशोक विहार को पकड़ा। टीम ने मेडिकल स्टोर से यूज किए हुए इंजेक्शन, सिरिंज और डॉक्टरी उपकरणों को कब्जे में लिया। जोगिंद्र के खिलाफ मधुबन पुलिस को शिकायत दी गई है।