फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में अव्वल रहे स्कूल व अस्पताल संचालक किये सम्मानित

स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में अव्वल रहे स्कूल व अस्पताल संचालक किये सम्मानित

Sat, 30 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में अव्वल रहे स्कूल व अस्पताल संचालक किये सम्मानित
स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में विजेता रहे संस्थानों को नगर निगम ने किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
स्वच्छता से सरोकार रखने वाले शहर के बेस्ट स्कूल, अस्पताल, होटल, मार्केट एसोसिएशन तथा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को शुक्रवार को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया गया। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। मेयर रेनू बाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र व आयुक्त नगर निगम डा. प्रियंका सोनी ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले और ब्रांड एंबेसडर को भी सम्मानित किया गया।

ज्ञात रहे कि निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के दृष्टिगत दिसंबर में इन संस्थाओं के बीच एक कंपीटिशन कराया था, जिसमें स्वच्छता से जुड़े भिन्न-भिन्न मापदंड रखे गए थे और नगर निगम द्वारा बनाई गई टीमों ने सभी संस्थाओं में जाकर मूल्यांकन किया। अंकों के आधार पर बेस्ट तीन का चुनाव किया गया जिसके बाद इन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन नगर निगम के ईओ धीरज कुमार ने किया, जबकि निगम के डीएमसी रोहताश बिश्नोई ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में निगम के मुख्य अभियंता अनिल मेहता, निगम पार्षद शीला रानी, बलविंद्र सिंह, विनोद तितोरिया, समाजसेवी बलबीर सिंह व भगवान दास अग्घी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

यह बने विजेता
होटल
नूर महल प्रथम
प्रेम प्लाजा द्वितीय
विवान एंड रिसोर्ट तृतीय
पुरस्कार प्रदान किया गया।
अस्पताल
अमृतधारा प्रथम
सिग्नस द्वितीय
श्रीहरी तृतीय
मार्केट एसोसिएशन
रेलवे रोड मार्केट प्रथम
कर्ण गेट मार्केट द्वितीय
नेहरू पैलेस मार्केट तृतीय
रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
सेक्टर-6 आरडब्ल्यूए प्रथम
सेक्टर-13 आरडब्ल्यूए द्वितीय
सेक्टर-9 आरडब्ल्यूए तृतीय

स्कूल
दाहा सरकारी स्कूल प्रथम
मंगलपूर सरकारी स्कूल द्वितीय
एनडीआरआई स्थित प्राइमरी स्कूल तृतीय
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल
एसडी ब्वॉयज प्रथम
डीएवी स्कूल द्वितीय
एसडी कन्या स्कूल तृतीय

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध
संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल प्रथम
संत निक्का सिंह स्कूल द्वितीय
एसपी मिशन स्कूल करनाल तृतीय
सीबीएसई से संबद्ध
दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रथम
हरियाणा पुलिस पब्लिक स्कूल द्वितीय
सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed