{"_id":"5a4293fb4f1c1b0d788b520e","slug":"71514312699-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरावड़ी अंडरपास बनवाने को लेकर धरने पर शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरावड़ी अंडरपास बनवाने को लेकर धरने पर शहरवासी
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अंडरपास के लिए 40 गज जमीन को लेकर समाधान निकाले सरकार’
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी।
तरावड़ी में अंडरपास बनाने की मांग को लेकर शहरवासियों और युवा बोलेगा मंच की ओर से दिया जा रहा धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। युवा बोलेगा मंच की घरौंडा टीम भी मंच संस्थापक अनिरुद्ध देवीलाल के साथ धरने पर पहुंची। मंच के पदाधिकारियों ने अंडरपास को लेकर नारेबाजी की और रोष जताया। इस दौरान अनिरुद्ध देवीलाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए गरीबों के घर पर मशीनें चलवा सकती है। तो क्या इस अंडरपास के लिए 40 गज जमीन का समाधान करके अंडरपास नहीं बनवा सकती।
वहीं मंच के प्रदेश अध्यक्ष जेपी शेखपुरा ने कहा कि चुनावों से पहले विधायक इस अंडरपास के लिए पूरी मेहनत कर रहे थे, लेकिन अब सत्ता हथियाने के बाद यहां की जनता से ही मुंह मोड़ लिया है। वहीं मंच संरक्षक योगेंद्र शर्मा ने कहा कि क्या सरकार का फर्ज नहीं बनता कि जनता को सुविधाएं प्रदान करें। इस दौरान लक्ष्य जनहित सोसाइटी से दिनेश बक्शी, अपना विचार मंच से पीडी कपूर, घरौंडा से आत्मजीत मान, शेरू विंग, विशाल, वेदप्रकाश, मंच से तरावड़ी महिला अध्यक्ष काजल सलूजा, उपाध्यक्ष रमा, इंद्रा कौर, मोगी, कमलेश, प्रिया, सविता, अंजू, हरीश मदान, साहिल गिरधर, मनीष, सवनीत, राकेश और फिरोज समेत कई लोग मौजूद रहे।