फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण में जांची खाद्य सामग्री

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण में जांची खाद्य सामग्री

Thu, 13 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण में जांची खाद्य सामग्री
निसिंग। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार एसएमओ डॉ. राजेश जौहरी की अध्यक्षता में गठित कर्मियों की टीम ने मुख्य बाजार में खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता की जांच को लेकर औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व कर रहे चिकित्सक डॉ. नवजीत सिंह ने रेहड़ियों व दुकानों पर बिकने वाले गले सड़े, बासी, आधे कटे व बिना ढके फल और सब्जियों की जांच की। उन्होंने विक्रेताओं को ढके हुए ताजे फल व सब्जी बेचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विक्रेता मिठाइयों को हमेशा मच्छरदानी में रखें, ताकि मिठाइयों पर बीमारी फैलाने वाली मक्खी, मच्छर एवं काटने वाली मधुमक्खी व चंदईयों का जमावड़ा न हो। सामान की बिक्री में अस्वच्छता एवं गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाले दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान टीम में मुकेश कुमार, सुभाष चंद, रामपाल सिंह, शिव कुमार और सतपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed