फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   707 electricity thieves caught in four months

Karnal News: चार महीने में पकड़े गए 707 बिजली चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
707 electricity thieves caught in four months
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगाने और मीटरों को घरों से बाहर करने जैसे तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली चोरी जारी है। ऐसे में बिजली निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिजली निगम व विजिलेंस टीम की ओर से दी गई दबिश में 25 जनवरी से 25 अप्रैल तक जिले में चोरी के 707 मामले पकड़े गए हैं। चार डिवीजनों में 418 पर एफआईआर दर्ज कराई गई है, साथ ही 1.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

बिजली चोरी के सबसे ज्यादा 227 मामले असंध सब डिवीजन के ग्रामीण क्षेत्र में पकड़े गए हैं। सिटी डिवीजन के अंतर्गत आने वाली छह सब डिवीजनों में 4114 कनेक्शन चेक किए गए जिनमें से 126 चोरी के मामले पकड़े गए हैं। इन पर 26.98 लाख रुपये जुर्माना व 118 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सब अर्बन डिवीजन एक के छह डिवीजनों में 612 कनेक्शन जांचे गए, जिनमें 176 पर चोरी के मामले दर्ज कर 22.45 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया और सभी पर एफआईआर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब अर्बन डिवीजन दो के चार डिवीजनों में 996 कनेक्शन जांचे गए, जिनमें 178 पर चोरी के मामले दर्ज कर 36.85 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया और सभी पर एफआईआर हुई है। असंध डिवीजन की तीन सब डिवीजन के गांवों व निसिंग शहर में 712 कनेक्शन जांचे गए, इनमें से 227 पर 62.72 लाख रुपये जुर्माना और सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

बिजली चोरी की जानकारी मिलने पर उपभोक्ता इसकी शिकायत निगम में दर्ज करवा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता शिकायत नंबर 1912 व विभाग की ईमेल आईडी पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। निगम की ओर से यह दावा किया गया है कि शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उसे विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed