फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   7 lakh froud on the name of land sale

दोबारा प्लाट बेचकर 7 लाख की धोखधड़ी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
7 lakh froud on the name of land sale
करनाल। प्लाट को दोबारा बेचकर 7 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पहले प्लाट खरीदने वाले मालिकों को इस बात का पता तब चला जब उनके प्लाट पर मकान बनाने के लिए किसी ने चहारदीवारी का निर्माण भी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 हाउसिंग बोर्ड निवासी शशि शर्मा ने बताया कि उन्होंने 18 अप्रैल 2011 को शिव कुमार निवासी महावीर कालोनी से पूर्ण भुगतान अनुबंध पर एक प्लाट खरीदा था, जिसकी कुल रकम 7 लाख पांच हजार 375 रुपये में से 6.26 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए थे। बाकी रकम 78 हजार 975 रुपये नकद दिए थे। शिव कुमार को प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहते रहे। लेकिन हर बार उन्होंने बहाना बना कर टाल दिया और यही कहता था कि आपको मैंने पूर्ण भुगतान का शपथ पत्र दिया है। अब शशि शर्मा ने अपने स्तर पर जांच कराई तो पता चला कि आरोपी शिव कुमार ने प्लाट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है, जो कि प्लाट पर खरीदार ने चहारदिवारी भी बना ली है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed