फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   695 applications of PM Swanidhi Yojana pending

Karnal News: पीएम स्वनिधि योजना के 695 आवेदन लंबित

Sat, 16 Mar 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
695 applications of PM Swanidhi Yojana pending
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की। जिसमें पाया गया कि शहरी क्षेत्र के ऋण वितरण के 695 मामले लंबित है। जिस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए बैंक प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। स्ट्रीट वैंडरों को ऋण वितरित कर अपनी लंबित मामलों को निपटाने को कहा गया है।
निगमायुक्त ने बताया कि करनाल शहर के ऋण वितरित करने के करीब 695 मामले लंबित पड़े हैं, इन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए। इसके लिए बैंक की ओर से स्ट्रीट वैंडरों को फोन कर बुलाया जाए। उन्होंने नगरीय परियोजना अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वह भी सभी स्ट्रीट वैंडरों को फोन कर बैंक में जाने के लिए कहें, ताकि सभी वैंडरों को लोन मुहैया करवाया जा सके। बिना वजह किसी भी स्ट्रीट वैंडर का लोन रद्द न किया जाए और न ही उनका सिबिल स्कॉर आदि चेक किया जाए। यह योजना फुटपाथ विक्रेताओं के लिए है और उन्हें इसका लाभ अवश्य मिलना चाहिए।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि करनाल शहरी क्षेत्र 9298 फुटपाथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि स्कीम के अंतर्गत ऋण देने का लक्ष्य दिया गया था। इस पर नगर निगम की ओर से 12 हजार 398 फुटपाथ विक्रेताओं को लोन देने के लिए अनुमोदित किया गया। अभी तक 7 हजार 850 फुटपाथ विक्रेताओं
विज्ञापन
विज्ञापन

का ऋण स्वीकृत किया गया है। इनमें से 6 हजार 956 को 10 हजार रुपये का ऋण मुहैया करवाया जा चुका है।
जिन फुटपाथ विक्रेताओं की ओर से 10 हजार रुपये का ऋण बैंक को चुका दिया गया है, स्कीम के तहत उन्हें 20 हजार तथा 50 हजार रुपये ऋण देने का प्रावधान है। ऐसे एक हजार 522 स्ट्रीट वैंडरों को 20 हजार तथा 597 फुटपाथ विक्रेताओं को 50 हजार रुपये का ऋण मुहैया करवाया जा चुका है। बैठक में उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, नगरीय परियोजना अधिकारी प्रवीन चुग, सहायक परियोजना अधिकारी तुषार खन्ना तथा टी.एफ.आई. राजेश भारद्वाज व 26 बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed