फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   67 lakhs cheated in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 67 लाख् ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
67 lakhs cheated in the name of sending abroad
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिका भेजने के नाम पर करीब 67 लाख रुपये ठगने का नया मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जटपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके दोस्त राजेश कुमार, आशीष कुमार, कुलदीप, अंकित, संकेत आदि ने अमेरिका जाने के लिए आरोपी रतनदीप सिंह सीएचडी सिटी करनाल, मनोज कुमार निवासी चंडीगढ़ से संपर्क उसके माध्यम से हुआ था। उसका मामा रतनदीप व उसका दोस्त मनोज लोगों विदेश भेजने का काम करते हैं। इन्होंने बताया था कि विदेश जाने के लिए पहले 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति जमा करवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 20 दिसंबर 2021 को सभी ने 50-50 हजार रुपये जमा करा दिए। फिर इन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपये खर्चा आएगा। उसने अपने दोस्तों से 63 लाख रुपये लेकर मामा को 18 लाख रुपये नकद, 16 लाख रुपये मनोज कुमार के खाते में, फिर 2.37 लाख रुपये बैंक खाते में 5 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके साथ ही 20 लाख रुपये 4 मार्च को दिल्ली से दुबई के लिए हवाला कराए थे। आरोपियों ने उन्हें एक महीना दुबई रखा और अमेरिका का वीजा नहीं लगवाया। आरोपियों ने संकेत के परिवार से ढाई लाख और राजेश कुमार के परिवार से दो लाख रुपये ओर ले लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed