{"_id":"64a1d2cf11f1465ae20be757","slug":"6500-students-did-not-do-vacation-work-due-to-lack-of-sim-na-news-c-246-1-sknl1020-1681-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सिम न होने से 6500 विद्यार्थियों ने नहीं किया छुट्टियों का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सिम न होने से 6500 विद्यार्थियों ने नहीं किया छुट्टियों का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद भी शिक्षा विभाग ई-अधिगम योजना के तहत दिए टैबलेट के लिए सभी विद्यार्थियों को सिम नहीं दिलवा पाया है। सिम न होने के कारण यह विद्यार्थी न विभाग के समर चैलेंज हीरो प्रतियोगिता में भाग ले सके और न ही टैबलेट पर छुट्टियों का होमवर्क कर पाए। जबकि विभाग की ओर से छुट्टियाें के दौरान विद्यार्थियों को सप्ताह में चार दिन और अध्यापकों को दाे दिन टैबलेट पर काम करना जरूरी किया गया था। परंतु विद्यार्थियों के पास सिम न होने के कारण वे इसका प्रयोग नहीं कर पाए। जिसके चलते करीब 6500 विद्यार्थी छुट्टियों का होमवर्क भी पूरा नहीं हो पाया।
बता दें कि ई-अधिगम योजना के तहत पिछले साल पांच मई को शिक्षा विभाग की ओर से 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए थे। उस दौरान जिले में 24092 विद्यार्थियों को जिले में टैबलेट उपलब्ध करवाए गए थे। उस समय भी विभाग विद्यार्थियों को पांच महीने तक टैबलेट के लिए सिम नहीं दिलवा पाया था। जिस कारण अधिकांश विद्यार्थी इसका प्रयोग नहीं कर पाए और बिना योजना का लाभ लिए अगली कक्षाओं में प्रमोट हो गए। वहीं इस बार नए आए विद्यार्थियों को भी टैबलेट दिए गए हैं, परंतु उनकी सिम अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। वहीं विभाग का दावा है कि विद्यार्थियों को सिम उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जो जल्द ही शुरू हो जाएंगे। कुंजल जट्टान स्कूल की प्राचार्या प्रतीक्षा रानी ने बताया कि दसवीं व 12वीं में आए नए विद्यार्थियों के पास सिम नहीं है। जिस कारण वे ऑनलाइन होमवर्क नहीं कर पाए, जबकि शेष कार्य उनका पूरा है।
विभाग की ओर से विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध करवाए गए हैं। वहीं विद्यार्थियों को सिम भी उपलब्ध करवाई गई है। यह सिम विभाग के नाम पर नहीं बल्कि विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के नाम पर जारी की जा रही है। इस साल 10वीं व 12वीं पास कर स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों ने उनकी आईडी पर चल रही सिम बंद करवा दी है। वहीं नए आए विद्यार्थियों के नाम पर अब सिम जारी करवाई जा रही है। बता दें कि इस बार दसवीं में 7175 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि 11वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 7000 है। जो पिछली बार के विद्यार्थियों की संख्या 850 से ज्यादा है। ऐसे में आठ हजार नए विद्यार्थियाें को टैबलेट दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों के नाम पर अब सिम ट्रांसफर करवाई जाएगी। कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके भाई बहन बड़ी कक्षा में थे तो वह सिम अब उन्हें दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
योजना के अनुरूप सभी विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध करवा दिए गए हैं। दसवीं व 11वीं में दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों को सिम दी जानी है। परंतु अभी कंपनी की ओर से सिम अलॉट नहीं की गई है। जिस कारण विद्यार्थी समर चैलेंज हीरो भाग लेने से वंचित रह गए हैं। वहीं सिम न होने के कारण ऑनलाइन होमवर्क भी नहीं कर पाए हैं। सिम उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया चल रही है। करीब 83 प्रतिशत विद्यार्थियों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष की प्रक्रिया चल रही है। इसी माह के मध्य तक सभी की सिम चालू हो जाएगी।
-कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेष।