फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   65 lakh rupees paid for the donkey route... the dream was shattered, and they returned home in chains.

Karnal News: डंकी रूट की 65 लाख चुकाई कीमत... टूटा सपना, बेड़ियों में पहुंचे घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
65 lakh rupees paid for the donkey route... the dream was shattered, and they returned home in chains.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

निसिंग। बेहतर भविष्य और विदेश में सुनहरे सपनों की चाह ने करनाल जिले के बरास गांव के साधारण परिवार को ऐसी त्रासदी दे दी, जिसकी टीस शायद उम्रभर बनी रहे। तीन साल पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेजा गया युवक बादल उर्फ विशाल राणा जब बेड़ियों में जकड़ा हुआ गांव लौटा। टूटे सपनों, कर्ज और बेबसी के सन्नाटे से स्वागत हुआ।
युवक के पिता सुरेंद्र राणा ने बताया कि एजेंट ने उनके बेटे को अमेरिका भेजने का सपना दिखाकर करीब 65 लाख रुपये की मोटी रकम वसूली थी। इस रकम की व्यवस्था के लिए परिवार को अपनी पुश्तैनी एक एकड़ जमीन बेचनी पड़ी, बैंक से कर्ज लेना पड़ा और वर्षों से संजोकर रखे गहने भी गिरवी रखने पड़े। एजेंट ने भरोसा दिलाया था कि बेटा अमेरिका पहुंचते ही अच्छी कमाई करेगा और कुछ ही वर्षों में सारा कर्ज चुका दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 मई, 2023 को बादल को डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेजा गया। शुरुआत में परिवार को बेटे के सुरक्षित पहुंचने की जानकारी मिलती रही। कभी फोन पर बात होती, कभी संदेश आता। इससे माता-पिता को लगता रहा कि उनका त्याग और कर्ज का बोझ बेकार नहीं जाएगा। गांव में भी लोग इसे परिवार की किस्मत मान रहे थे। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। नवंबर, 2025 में अचानक परिवार को सूचना मिली कि अमेरिका के टेक्सास में पुलिस ने बादल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह खबर परिवार के लिए वज्रपात जैसी थी। इसके बाद 28 जनवरी 2026 को अमेरिकी प्रशासन ने बादल को भारत डिपोर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed