{"_id":"5c27ccb4bdec2256ad22d354","slug":"61546112180-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में गौशालाओं को गऊ चरान की जमीन अब मिलेगी 15 साल की बजाय 33 साल के लिए पट्टे पर - सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में गौशालाओं को गऊ चरान की जमीन अब मिलेगी 15 साल की बजाय 33 साल के लिए पट्टे पर - सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में गो संवर्धन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गोशालाओं को गोचरान की जमीन अब 15 साल की बजाय 33 साल के लिए पट्टे पर दी जाएगी। करनाल की श्रीकृष्ण कृपा गोशाला की कमेटी की मांग पर गोशाला के लिए बजीदा जाटान की 40-50 एकड़ पंचायत की जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी तथा श्रीकृष्ण कृपा गोशाला को मुख्यमंत्री ने 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शनिवार को देर सायं स्थानीय ओपीएस विद्या मंदिर श्रीकृष्ण कृपा गोशाला की ओर से आयोजित पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आरती में भाग लिया तथा स्वामी ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा पहला प्रदेश है जहां सबसे पहले गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए कानून बनाया गया है, जिसकी सराहना दूसरे प्रदेशों में भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गो संवर्धन के लिए केवल सरकारों पर आधारित नहीं रहना चाहिए इसके लिए समाज के लोगों की भी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गीता एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है जिसके एक श्लोक को पढ़कर ही कर्म करने की प्रेरणा मिलती है, उन्होंने भी इस श्लोक को आत्मसात किया और जीवन में कर्म करने का संकल्प लिया।
कनाडा-इंग्लैंड व अन्य देेशों के लोग गीता जयंती मनाने के लिए है आतुर
उन्होंने कहा कि गीता का संदेश न केवल कुरूक्षेत्र व करनाल में ही नहीं बल्कि गांव-गांव में होना चाहिए। इसके लिए सरकार ने गीता के श्लोकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मॉरिशस में गीता जयंती का पर्व मनाया जाएगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में कनाडा, इंग्लैंड व अन्य देशों के लोग भी अपने वहां गीता जयंती मनाने के लिए आतुर हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें ऐसे पर्व को भूल गई थी हमने निर्णय लिया है कि धार्मिकता से नैतिकता को बढ़ावा मिलता है, नैतिकता समाज के बदलाव में अहम भूमिका रखती है।
विज्ञापन
गीता जीवन मूल्यों के साथ जीना सिखाती है
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता जीवन मूल्यों के साथ जीना सिखाती है, हर समस्या का समाधान है गीता, विपरीत परिस्थितियों में भी जीने के लिए प्रेरणा देती है गीता, गीता का अध्ययन मनुष्य के जीवन में ऊर्जा प्रदान करता है और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि गीता ऐसा ग्रंथ है जो समरसता को बढ़ाता है और गीता के सामने कोई ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा व भेदभाव नहीं है। गीता कर्म करने का एक पवित्र संदेश देती है, हर भय का समूल विनाश करने का साधन है गीता। उन्होंने गीता जयंती को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री व हरियाणा सरकार का आभार प्रकट किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, जिला महामंत्री योगेंद्र राणा व राजबीर शर्मा, केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, समाजसेवी बृज गुप्ता, गौशाला समिति के सदस्यों में सुरेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, अशोक कुमार गोयल, संजय गुप्ता, संजय बंसल, सुरेन्द्र गुप्ता, भारत भूषण कपूर, श्याम बत्रा सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति व जियो गीता के पदाधिकारी उपस्थित थे।