फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अच्छे आदमियों के दोस्त और बदमाशों के हैं दुशमन : एसपी भोरिया

अच्छे आदमियों के दोस्त और बदमाशों के हैं दुशमन : एसपी भोरिया

Sat, 28 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अच्छे आदमियों के दोस्त और बदमाशों के हैं दुशमन : एसपी भोरिया
अच्छे आदमियों की दोस्त और बदमाशों की दुशमन है पुलिस : एसपी भोरिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो करनाल। करनाल के नये एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि पुलिस डबल स्टैंड रहेगी, अच्छे आदमियों के दोस्त और बुरे के दुश्मन। शहर को भय मुक्त माहौल देना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है, बदमाशों को या तो सलाखों के पीछे डाला जाएगा या फिर उन्हें करनाल छोड़ने पड़ेगा। अपनी अन्य प्राथमिकताओं के बारे में एसपी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा। शुक्रवार को दोपहर 11.20 बजे एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया लघु सचिवालय के प्रांगण में पहुंचे और वहां उन्होंने पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी ली। इसके बाद उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को ट्रैफिक रूल के बारे में बताया। इस उपरांत उन्होंने कार्यालय में जाकर कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना के साथ क्राइम के ग्राफ को कम करने पर जोर दिया जाएगा। महिलाओं और बच्चों से जुड़े आपराधिक मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके साथ ही काम ज्यादा करना और कम बोलने की नीति से कार्य किया जाएगा। इसके बाद एसपी ने कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर सभी शाखाओं के इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में सभी कर्मचारी अनुशासित होकर मेहनत व लग्न के साथ से अपना कार्य करेंगे, सभी समय पर अपनी ड्यूटियों पर पहुंचकर, अपना कार्य सुचारू रूप से करेगे। जनता को पुलिस से काफी अपेक्षाएं होती हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हर पुलिस कर्मचारी का परम कर्तव्य है।

एसपी ने मांगा, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना चैलेंज एसपी भौरिया ने शाम चार बजे नई पुलिस लाइन में सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व यूनिट इंचार्ज और शाखा इंचार्ज के साथ मीटिंग की। इस दौरान एसपी सभी पुलिस अधिकारियों से रूबरू हुए, जो बैठक में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जिला करनाल में ट्रैफिक व्यवस्था को दूरूस्त करना पुलिस के लिए काफी बड़ा चैलेंज है। इसके लिए आगामी कुछ दिनों में हम योजना बनाकर इस समस्या से निपटने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति बहुत सेंसिटिव रहना है और इन्हें प्राथमीक तौर पर दर्जकर आगामी कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed