फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दोपहिया वाहनों पर आने वाले विद्यार्थी का बिना हेलमेट नहीं होगा कॉलेज में प्रवेश : डॉ. रामपाल सैनी

दोपहिया वाहनों पर आने वाले विद्यार्थी का बिना हेलमेट नहीं होगा कॉलेज में प्रवेश : डॉ. रामपाल सैनी

Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों पर आने वाले विद्यार्थी का बिना हेलमेट नहीं होगा कॉलेज में प्रवेश :  डॉ. रामपाल सैनी
अब बिना हेलमेट नहीं होगी कॉलेज में एंट्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
डीएवी पीजी कॉलेज ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने के मामले में अच्छी पहल की है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने निर्देश जारी किए हैं कि दोपहिया वाहन पर आने वाले विद्यार्थियों और प्राध्यापकों का बिना हेलमेट कॉलेज में प्रवेश नहीं होगा। कॉलेज प्रवेश के लिए दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाना जरूरी होगा।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. सैनी ने कॉलेज में प्रवेश के समय गेट पर विद्यार्थियों के आई कार्ड जांचे और दोपहिया वाहनों पर आने वाले विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की। इसके साथ जो विद्यार्थी साथ हेलमेट लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। प्राचार्य ने उन्हें हेलमेट पहनने के बाद ही कॉलेज में जाने दिया। जागरूकता के लिए उन्होंने कई विद्यार्थियों को खुद हेलमेट पहनाया। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि देश में अधिकतर सड़क हादसों में मौत हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग हेलमेट लगाने में शर्म महसूस करते हैं और उसे पहनने की बजाए हाथ में लेकर चलते है। उन्होंने कहा कि आज के बाद जो भी विद्यार्थी कॉलेज में दोपहिया वाहन लेकर आएगा, अगर वह बिना हेलमेट के होगा तो उसे कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कॉलेज के प्राध्यापकों को भी इस बारे विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए। ताकि सड़क हादसों में कमी आ सके। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी राष्ट्र के कर्णधार होते हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा हमारा दायित्व है। उन्होंने सभी से सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed