{"_id":"5a5264d24f1c1b35198b55e2","slug":"61515349202-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने मारी टक्कर, आटो पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने मारी टक्कर, आटो पलटने से चालक की मौत
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
काछवा रोड स्थित शनि मंदिर के पास शनिवार रात एक ऑटो चालक को सामने से आ रहे कैंटर ने साइड मार दी। हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिससे चालक राजेश के सिर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कैंटर चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
रामनगर चौकी इंचार्ज सतपाल ने बताया कि सैदपुर निवासी राजेश गांव से करनाल बस स्टैंड तक ऑटो चलाता था, रात को वह सवारियों को छोड़कर गांव वापस लौट रहा था। काछवा रोड पर शनि मंदिर के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उसे साइड मार दी, जिससे उसका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। इस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उसका भाई राजेश गांव में पत्नी रीना, पांच साल के लड़के कार्तिक और बेटी रिया के साथ रहता था, ऑटो चलाकर वह घर का गुजारा कर रहा था। पुलिस आरोपी कैंटर चालक की तलाश कर रही है।