फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   संभावित बारिश को लेकर प्रशासन ने यमुना से लगते गांवों में किया अलर्ट

संभावित बारिश को लेकर प्रशासन ने यमुना से लगते गांवों में किया अलर्ट

Wed, 02 Aug 2017 10:14 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
संभावित बारिश को लेकर प्रशासन ने यमुना से लगते गांवों में किया अलर्ट
संभावित बारिश को लेकर प्रशासन ने यमुना से लगते गांवों में किया अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। यमुना नदी बुधवार को शांत रही। यमुना का जलस्तर कुछ कम नजर आया, जबकि फिलहाल खेतों में पानी जमा है। उधर, यमुना का जलस्तर घटने से किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन किसानों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है, क्योंकि आगामी तीन दिनों के लिए प्रशासन ने बाढ़ संभावित गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्र में अगर ज्यादा बारिश हुई तो संभावित है कि यमुना नदी का जल स्तर बढ़ेगा। प्रशासन ने यमुना नदी सटे गांवों में अलर्ट जारी करने की बात कही है। वहीं एक दिन पहले यमुना में करीब 77 हजार क्यूसिक पानी बहा और दो-तीन दिन यमुना में उफान रहा था और ज्यादातर किसान नाव के सहारे ही यमुनापार कर रहे हैं। कुछ लोग टयूब व तारन से भी यमुनापार करते हैं।

गौरतलब है कि पिछले दो-तीन दिन यमुना नदी उफान पर रही थी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी और सब्जी की काफी फसल पानी में डूब गई थी। कुछ किसान बची-कुची सब्जी को तोडक़र नाव से इसपार लाने में जुट गए थे और इस समय भी किसान सब्जी को तोडक़र इस पार ला रहे हैं। विभाग के जेई अरुण ने कहा कि बुधवार की सुबह हथनी बैराज पर 19 हजार क्यूसिक पानी दर्ज किया गया और खत्तरे वाली कोई बात नहीं है। बीडीपीओ राजकुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में तीन,चार व पांच अगस्त भारी बारिश होने की संभावना है। यमुना नदी में पानी बढने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इंद्री खंड के यमुना नदी से सटे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

-----
सोम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed