फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   600 for dengue test, 1000 rupees for chikungunya

Karnal News: डेंगू जांच के लिए 600, चिकनगुनिया के लिए 1000 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
600 for dengue test, 1000 rupees for chikungunya
करनाल। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी तेज हो गई है। डेंगू के 12 और मलेरिया के 3 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि निजी लैब में डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये और चिकनगुनिया की जांच के लिए 1000 रुपये से ज्यादा नहीं लिए जाएं। अधिक शुल्क लेने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सभी लैब संचालकों से जांच की दरों की सूची भी लगाने के लिए कहा है। इधर विभाग की टीमें घर-घर जाकर मच्छर जनित बीमारियों की जांच कर रही हैं। अब तक जिले में 7,56,835 घरों की जांच की जा चुकी है। इनमें 3,891 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया है। विभाग ने 1,552 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

अब तक करनाल शहर में 5, गांव बरसत में 2, निसिंग, जुंडला, बरोटा, तरावड़ी और चोरा में एक-एक डेंगू का केस सामने आ चुका है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल में छह बिस्तर का डेंगू वार्ड बनाया गया है। फॉगिंग कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed