फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   584 winners honored in the ceremony

Karnal News: समारोह में 584 विजेताओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
584 winners honored in the ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बाल दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन करनाल में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान 43 स्कूलों के 584 विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त ने डॉ. वैशाली शर्मा सम्मानित किया।
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को भविष्य में और अधिक प्रतियोगिताओं को भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि स्कूलों में भी होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग जरूर ले और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाए। इस दौरान निर्णायक मंडल सदस्य के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि एसडीएम अनुभव मेहता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने कहा कि सभी निजी व सरकारी विद्यालय इस तरह कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा जरूर लें। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा छिपी होती है, जो इस तरह की प्रतियोगिताओं में उभर कर आती है। इस मौके पर डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, अमरनाथ नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों के प्रतिभागी रहे विजेता
प्रतियोगिताओं में करनाल जिले के 120 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें जिले के 43 स्कूलों के बच्चे विजेता रहे। विजेता स्कूलों में एशियन पब्लिक स्कूल, करनाल; बाबा राम दास विद्यापीठ, कुल्वेहड़ी, डी.ए.वी. स्कूल, असंध, डी.ए.वी. सेंटेनरी स्कूल नीलोखेड़ी, डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, मधुबन, दिल्ली पब्लिक स्कूल, करनाल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर सात, करनाल, गोल्डन पब्लिक स्कूल, करनाल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिडाव, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घोघडीपुर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंद्री, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रम्बा; गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल, करनाल, जे.पी.एस. एकेडेमी, असंध, जे.पी.एस. एकेडेमी, निसिंग, केन्द्रीय विद्यालय, करनाल, लिटिल एंजेल स्कूल, अलावला; एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल, असंध, मोंटफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल, करनाल, ओ.पी.एस. विद्यामंदिर, करनाल, पार्थ पब्लिक स्कूल, घरौंडा; प्रकाश पब्लिक स्कूल, करनाल, प्रताप पब्लिक स्कूल, जुंडला; प्रताप पब्लिक स्कूल, कुंजपुरा; प्रताप पब्लिक स्कूल, मैन ब्रांच, करनाल, प्रताप पब्लिक स्कूल, सेक्टर-06, करनाल, प्रताप पब्लिक स्कूल, तरावडी, राजकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाल रांगरान, ऋषिकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घरौंडा, आर.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, करनाल, आर.एस. स्कूल, करनाल; रिदम वैली स्कूल, मोहरी-जांगीर, संत निक्का पब्लिक स्कूल, करनाल, एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल, एस.बी. मिशन स्कूल, करनाल, एस.डी. बाल मंदिर स्कूल, करनाल, एस डी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिव शक्ति मिशन स्कूल, करनाल; एस.पी.एस. कान्वेंट स्कूल, करनाल; संत कबीर स्कूल, करनाल; तपन सोसाइटी, नीलोखेड़ी एवं विवेकानंद विद्या निकेतन, असंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed