फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   55.31 percent of the people in the district are anaemic

Karnal News: जिले के 55.31 प्रतिशत लोगों में खून की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
55.31 percent of the people in the district are anaemic
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गए अटल अभियान के तहत जिले में इस बार अब तक कुल 39,392 लोगों की खून (हीमोग्लोबिन) की जांच की गई है। 55.31 प्रतिशत यानी 21,785 लोगों में खून की कमी पाई गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 9,363 लोगों को हल्का एनीमिया, 10,863 को मध्यम और 425 लोगों को गंभीर एनीमिया है। जिनकी स्थिति ठीक थी, उन्हें सामान्य खान-पान और दवाइयों की सलाह दी गई। 12,848 मरीजों का मौके पर ही इलाज शुरू कर दिया गया। जिनकी हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया। ऐसे मरीजों की संख्या 962 रही।
विज्ञापन

इस बार की जांच में महिलाएं और बच्चे मुख्य रूप से शामिल रहे। 6 महीने से 5 वर्ष तक के 8,670 बच्चे, पांच से नौ साल के 3,659 बच्चे और 10 से 19 वर्ष के 4,922 किशोर जांच में शामिल रहे। 20 से 49 वर्ष की 8,709 महिलाओं की जांच हुई। इनके अलावा 3,088 गर्भवती और 873 स्तनपान कराने वाली महिलाओं की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रोगियों की संख्या में गिरावट



अभियान में स्कूलों और अन्य संस्थानों की भागीदारी रही। 10,853 स्कूल हेल्थ टीमों ने 14,542 लोगों की जांच की, जबकि 24,850 लोगों की जांच 19,161 अन्य स्रोतों से हुई। इनमें आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहे। 69 फ्रंटलाइन वर्कर्स (जैसे आशा, एएनएम और शिक्षक) भी जांच में शामिल थे। पिछले साल की तुलना में इस बार जांच कम लोगों की हुई है।गंभीर एनीमिया के मामलों में गिरावट आई है। वर्ष 2024 में 62 हजार से ज्यादा लोगों को एनीमिया पाया गया था, जिनमें 2,027 की हालत गंभीर थी। यह अभियान 100 दिन चलाया गया था।

हरी सब्जियों का सेवन करें
उप सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग ने लोगों को सलाह दी है कि खून की कमी से बचने के लिए हरी सब्जियां, दालें, अनाज और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नियमित किया जाए। साथ ही सरकार की ओर से दी जाने वाली आयरन की गोलियां और एल्बेंडाजोल जैसी दवाएं समय-समय पर लेना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed