फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   55 lakhs cheated on pretext of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के बहाने ठगे 55 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
55 lakhs cheated on pretext of sending abroad
निसिंग। अमेरिका भेजने का झांसा देकर 55 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अप्रैल 2024 में पांच लाख रुपये लेकर दस्तावेज लिए थे, मई माह में ही विदेश भेजने के लिए पूरी रकम ली। इसके बाद भी वीजा नहीं लगवाया। अब एक साल बीतने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दर्शन कॉलोनी निवासी संदीप कत्याल ने बताया कि आरोपी एजेंट मनजिंद्रर सिंह निवासी रतक ने उसके घर पर आकर कहा था कि उसकी रिस्तेदार की बेटी अंजली व उसकी बेटी हरसिमरन कौर का वीजा लगवाकर अमेरिका भेज दूंगा। जिससे संदीप कत्याल व उसके रिश्तेदार ने एजेंट की बातों में आकर 55 लाख रुपये में दोनों को भेजने का सौदा तय कर लिया। इसके बाद दोनों के पासपोर्ट व पांच लाख रुपये नकद एजेंट मनजिन्द्र सिंह को दे दिए।
विज्ञापन

उसके बाद मई 2024 तक एक नंबर में दोनों को अमेरिका भेज देने की बात कही। जिस पर एजेंट ने कहा कि अप्रैल 2024 तक उसे पूरी राशि का भुगतान करना होगा।
इसके बाद पीड़ित ने उसके बैंक खाते में अलग-अलग समय में 50 लाख रुपये और डलवा दिए। आरोप है कि पूरी राशि लेने के बाद भी अभी तक वीजा नहीं आया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed