फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   53 troopers affidavit filed bogus rental

फर्जी शपथपत्र देने वाले 53 फौजियों पर केस दर्ज

Thu, 17 Oct 2013 10:26 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 17 Oct 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
53 troopers affidavit filed bogus rental
हुडा में फर्जी शपथपत्र दाखिल कर एक से अधिक प्लॉट हड़पने वाले जिले के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है और मामले में अन्य लोग भी संलिप्त पाए जा सकते हैं। थाना सिविल लाइन में प्रदेश के 53 पूर्व सैन्यकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इस मामले में इन प्लॉटों का आवंटन भी रद्द कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल गहराई से जांच में जुटी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) में सैनिक कोटे के तहत किए गए प्लॉट आवंटन में बडे़ स्तर पर धांधली पाई गई थी। इन सभी प्लॉटों का आवंटन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 53 सैनिकों और पूर्व सैनिकों के विरुद्ध करनाल के थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


करनाल के नौ सैनिक और पूर्व सैनिक हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह संख्या और भी बढ़ सकती है। इन लोगों ने फर्जी शपथ पत्र देकर प्लॉट लिए थे। इस मामले में हुडा की ओर से आरक्षित कोटे में प्लॉट आवंटन में गड़बड़झाले की विभिन्न श्रेणियों में फर्जीवाडे़ की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कई सैनिक हैं जिन्होंने कई-कई प्लॉट लिए हैं। सम्मान की दृष्टि से देखे जाने वाले सैनिकों की इस करतूत से जिले के लोगों में गुस्सा है। फर्जीवाडे़ में हुडा के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। लोगों का कहना है कि जिन अधिकारियों ने ये प्लॉट आवंटित किए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये लोग फंसे
करनाल के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड निवासी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश, सैदपुरा निवासी जयभगवान पुत्र रामकिशन, ओमप्रकाश पुत्र शिवलाल निवासी घरौंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, राजकुमार पुत्र तेलूराम गोसाई मोहल्ला करनाल, ओमप्रकाश पुत्र रामस्वरूप निवासी लाल कुंआ करनाल, विकास पुत्र रणधीर निवासी सेक्टर-32 करनाल, नरेंद्र मान पुत्र जयराम मान निवासी बल्ला, ओमवती देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी स्टौंडी, शिव कुमार पुत्र बालकिशन निवासी बांसो गेट करनाल के खिलाफ फर्जी शपथपत्र देकर प्लॉट लेने का मामला दर्ज किया गया है।

गंभीरता से चल रही है जांच
फर्जी शपथपत्र देकर प्लॉट हड़पने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस के जांच अधिकारी एसआई गजराज सिंह ने बताया कि कोई भी सैन्यकर्मी अपने जीवन काल के दौरान एक ही प्लॉट ले सकता है।

प्लॉट लेते समय एक शपथ पत्र भी देना होता है, जिसमें लिखा जाता है कि उसका हुडा में अन्य कोई प्लॉट नहीं है, परंतु जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, इन लोगों ने एक से अधिक प्लॉट फर्जी शपथपत्र के आधार पर प्राप्त किए हैं। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में 53 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गंभीरता से जांच जारी है।  


आंकड़ा बढ़ सकता है
हुडा संपदा अधिकारी मुकुल कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर करनाल में 53 लोगों के खिलाफ उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed