फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   53 new coroan positive arrived

सदर थाना प्रभारी, सीआईए टू इंचार्ज सहित चार पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, जिले में 53 केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
53 new coroan positive arrived
जिले में बुधवार को पहली बार सबसे ज्यादा कोरोना के 53 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सदर थाना प्रभारी व सीआईए टू इंचार्ज सहित चार पुलिस कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर 7 में 20 जुलाई को कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के संपर्क में आने से उसके परिवार के 16 सदस्य पॉजिटिव पाए गए। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 26567 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए इनमें से 25487 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 743 मामले पॉजिटिव है, जिनमें से 10 की मौत हो चुकी है, 206 एक्टिव हैं तथा 527 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। बुधवार को मिले कोरोना के 53 केस में से सेक्टर 7 में 16 केस, जिला जेल में एक केस, ज्योति नगर में एक केस, जुंडला गेट में तीन केस, सेक्टर 3 में एक केस, रामनगर में एक केस, शिव कॉलोनी में एक केस, रास रेजिडेंस में 2 केस, कलंदरी गेट में 2 केस, सीएचडी सिटी में एक केस, सेक्टर 6 में 6 केस, आरके पुरम में एक केस, आईटीआई चौक फैक्ट्री में एक केस, रायपुर रोड़ान गांव में एक केस, नीलोखेड़ी गांव में एक केस पाया गया है। इसके अलावा अन्य स्थानों से आठ और केस मिले हैं।
विज्ञापन

जेल में तैनात बीएसएफ जवान मिला पॉजिटिव
पुलिस थाने के बाद अब जिला जेल में भी एक कोरोना केस सामने आया है। जिला जेल में तैनात बीएसएफ जवान संक्रमित मिला। इसके बाद जिला जेल में भी हड़कंप मचा है। वहां भी सैनिटाइज कराया जा रहा है और उस जवान के संपर्क में आए व्यक्तियों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया। सदर थाना प्रभारी के साथ सिविल लाइन व सिटी थाने का एक-एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। इस कारण तीनों थानों को सैनिटाइज कराया गया है साथ ही इन कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों व पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है जिसकी रिपोर्ट कल आएगी।
विज्ञापन

एक आरोपी को पकड़ा था
बस स्टैंड चौकी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसे एक रात सिटी थाने में हवालात में रखा गया जब उसका टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव पाया गया। इसी कारण सिटी थाना पुलिस का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने बताया कि जिले में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1447 है, जिनमें से 1372 व्यक्ति 14 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। जबकि 0 से 14 दिन वाले कांटैक्टस व यात्रियों की संख्या 4136 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 28 नोटिस डिस्पले किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed