फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शहर की सबसे पाश कालोनी न्यायपुरी में दो दिन से पानी नहीं, विभाग ने हाथ किये खड़े

शहर की सबसे पाश कालोनी न्यायपुरी में दो दिन से पानी नहीं, विभाग ने हाथ किये खड़े

Fri, 08 Jun 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शहर की सबसे पाश कालोनी न्यायपुरी में दो दिन से पानी नहीं, विभाग ने हाथ किये खड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी न्यायपुरी निवासी वीआईपी और वीवीआईपी लोग दो दिन से पेयजल के लिए तरस रहे है। स्थानीय निवासी कई बार विभाग को शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन समाधान तो दूर की बात है कि सही सूचना तक कालोनी के लोगों को नहीं दी जा रही है। पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण लोग दूसरी कॉलोनियों से पानी लाने को मजूबर हैं। तपती गर्मी होने के बावजूद न तो लोगों के पास पीने को पानी है और न ही नहाने को। कुछ इसी प्रकार की स्थिति कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ है। खिलाड़ी बाहर से पानी लाने को मजबूर हैं।
बता दें न्यायपुरी कालोनी को वीवीआईपी कॉलोनी कहा जाता है। इस कालोनी में कांग्रेस की पूर्व विधायक सुमिता सिंह समेत अधिकारी और अन्य शहर के करीब 100 प्रमुख परिवार रहते हैं। इसके अलावा, शहर के प्रमुख उद्योगपति भी इस कॉलोनी के निवासी हैं। इसके अलावा, इस कॉलोनी के साथ ही सरकारी कार्यालय भी हैं, इनमें रेडक्रास, बालभवन व सीएमओ कार्यालय हैं। पिछले दो दिन से इस कालोनी में लगाया गया ट्यूबवेल खराब हो गया है और इस कारण पानी की सप्लाई बाधित है। पेयजल लेने के लिए कॉलोनीवासी हाथ में बाल्टी उठाकर दूसरों के घरों से पानी लेकर आ रहे हैं। कॉलोनीवासियों के साथ-साथ कर्ण स्टेडियम में अभ्यास वाले खिलाड़ी भी बूंद-बूंद के लिए तरस और वे साइकिल पर कैंपर रखकर व बोतलों में दूसरी जगह से पानी लेकर आए और अपनी प्यास बुझाई।
विज्ञापन

बता दें न्यायपुरी को पानी के इस संकट से कई दिनों तक जूझना पड़ेगा। क्योंकि पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों ने बताया कि न्यायपुरी का टयूबवेल फेल हो चुका है। इसी कारण न्यायपुरी में पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा है। इस बारे में कालोनी निवासी ओपी मलिक, आरएन सिंगला, धर्मपाल मलिक व जोगिंद्र सिंह ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर भी विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। पिछले तीन माह में ये स्थिति तीन बार आ चुकी है और बार बार ट्यूबवेल फेल होना बताया जाता है। विभाग द्वारा कालोनी के लोगों को पानी पहुंचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। मजबूरी में लोग इधर उधर से पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर खिलाड़ी भटकते रहे पीने के पानी को
न्यायपुरी में कर्ण स्टेडियम भी है। हालांकि, वहां पर सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य चल रहा है। दिनभर हजारों की संख्या में खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास के लिए आते हैं, लेकिन पूरा दिन खिलाड़ियों को पीने का पानी नहीं मिला। पानी पीने के लिए खिलाड़ी इधर-उधर पीने के पानी के लिए भटकते रहे। शाम को खिलाड़ी साइकिल व बाइक पर कैंपर व बोतल लेकर दूसरे से पीने का पानी आए।

नहाने से लेकर बर्तन धोने के लिए भी नहीं रहा पानी
कॉलोनीवासियों ने विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि उनकी कॉलोनी का ट्यूबवेल फेल हो गया है। पब्लिक हेल्थ ने ट्यूबवेल को लेकर गंभीर नहीं है। दो दिनों से उनके घर में पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा है और घर की टंकियों में जो पानी था वह भी खत्म हो गया है। अब घर में ना तो नहाने के लिए पानी है और ना ही बर्तन धोने के लिए दी। सभी कॉलोनीवासी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। इस बारे में पब्लिक हेल्थ के जेई रवि ने बताया कि न्यायपुरी का ट्यूबवैल फेल हो गया है। कॉलोनी के आस-पास के ट्यूबवैल से पानी कॉलोनी में जा रहा है। जल्द ही इस कॉलोनी में दूसरा टयूबवेल लगा दिया जाएगा।


ट्यूबवेल फेल होने के कारण ये स्थिति हुई है। कॉलोनी के लोगों को पानी सप्लाई पहुंचाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। पहली कोशिश है कि दूसरे ट्यूबवेल से यहां पर सप्लाई दी जाए, अगर ऐसा नहीं हो सका तो पानी के टैंकर कालोनी में भेजे जाएंगे। -एसपी जोशी, कार्यकारी अभियंता, पब्लिक हेल्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed