{"_id":"5a5cfbd64f1c1b60268b4a38","slug":"51516043222-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से आठ लाख के गहने, 10 हजार रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। (करनाल)
गांव गढ़ी बीरबल बस स्टैंड के पास स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से रविवार रात चोर ऊपर बने कमरे का शटर तोड़कर आठ लाख रुपये के गहने और 10 हजार रुपये की नकदी ले गए। दुकान मालिक विकास ने सुबह दुकान पर आकर देखा तो सारा समान बिखरा पड़ा था और सोने, चांदी के गहने गायब थे। चोरी की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। मौके पर एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
दुकान मालिक विकास ने बताया कि गांव गढ़ी बीरबल में उसकी ज्वैलर्स की दुकान हैं और रविवार को वह दुकान बंद करके गया था। जैसे ही वह सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान पर सारा समान बिखरा पड़ा था। दुकान से करीब आठ लाख रुपये के सोने चांदी के गहनेे गायब थे। विकास ने बताया कि चोर दुकान के ऊपर बने कमरे का शटर को तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान से सोने और चांदी के गहने, दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। विकास के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में शादी थी। शादी के करीब 10 तोले के गहने दुकान पर बनने के लिए आए हुए थे, वह भी चोरी हो गए। पुलिस जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि गांव गढ़ी बीरबल में ज्वैलर्स की एक दुकान से सोने व चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत आई हैं। चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।