{"_id":"5a32bff64f1c1bd0408bcc08","slug":"51513275382-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर प्रवासी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर प्रवासी ने दी जान
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
गांव अंधगढ़ के खेतों में एक प्रवासी व्यक्ति ने ट्यूबवेल के कमरे की सीढ़ियों पर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। व्यक्ति को फंदे पर लटका देख खेत मालिक और पड़ोसी किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच अधिकारी रामआसरे ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की अंधगढ़ के एक किसान के खेतों में कमरे पर बनी लोहे की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति ने फंदा लगाया है। जाकर देखा तो युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के 42 वर्षीय स्वरूप के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि शव के नजदीक से स्वरूप का एक बैग और आधार कार्ड मिला हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया है। मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।