फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   509 crore annoucement

सीएम ने 509 करोड़ की करनाल को दी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
509 crore annoucement
जिले को वीरवार को 509 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात मिलीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से तो लघु सचिवालय में स्थानीय स्तर पर सांसद संजय भाटिया ने उपायुक्त निशांत कुमार यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा आदि की मौजूदगी में हरियाणा के पहले 33केवी जीआईएस (गैस इंशूलेटेड) सब स्टेशन सहित चार परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कम संख्या में बुलाए भाजपाई
लघु सचिवालय में कार्यक्रम को लेकर सुबह से भारी पुलिस बल तैनात था। यहां पर अधिक भाजपाइयों को भी नहीं बुलाया गया था। सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के साथ लघु सचिवालय पहुंचे तो यहां मौजूद अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तय समय सुबह 11 बजे सांसद व जिलाध्यक्ष फूलों से सजे शिलापटों के पास पहुंचे। उपायुक्त निशांत कुमार यादव भी पहुंच गए। फिर एक के बाद एक चार शिलापटों का सांसद ने अनावरण किया। इसके बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खरीदी गई दो मिनी डेटिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दोनों जेटिंग मशीनें आज से नगर निगम के बेड़े में शामिल हो गई हैं। इन्हें 30.90 लाख रुपये में खरीदा गया है।
विज्ञापन

दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जाटों गेट करनाल में शहर के उपभोक्ताओं को अच्छी वोल्टेज व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक नए 33 केवी जीआईएस (गैस इंशूलेटेड) सब स्टेशन का निर्माण 11.60 करोड़ रुपये की लागत से कराया है। यह सब स्टेशन हरियाणा राज्य का प्रथम 33 केवी जीआईएस सब स्टेशन है। इसे भी जनता को समर्पित कर दिया है। इसके चालू होने से शाम नगर, जाटों गेट, मीरा घाटी, सुभाष गेट, जुंडला गेट, बांसो गेट, चंाद सराय, मंगल कॉलोनी, सेक्टर 16, मटक माजरी आदि क्षेत्रों के लगभग 10500 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। जीआईएस तकनीक भी सबसे आधुनिक है। इससे पुरानी एआर तकनीक के सब स्टेशनों की अपेक्षा एक चौथाई कम जमीन की आवश्यकता होती है। आने वाले फाल्ट को आसानी से तलाश कर दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसा, चकदा गांवों में बनेंगे बिजली घर
मुख्यमंत्री ने जिन दो बिजली घरों का शिलान्यास किया है, उनमें बांसा गांव में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण पर अनुमानित 4 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस सब स्टेशन के चालू होने पर गांव बांसा व बंबरेहड़ी क्षेत्र के करीब 1696 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। गांव चकदा में भी अच्छी वोल्टेज व निर्बाध बिजली प्रदान करने के लिए 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया जाना है। इसके स्थापित करने पर अनुमानित 3 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस सब स्टेशन के चालू होने पर गांव चकदा, माजरा रोड़ान, अमुपुर व गोहिदा के करीब 2435 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

दो साल में पूरा होगा 75 किमी का आवर्धन नहर का नवीनीकरण
उपायुक्त ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा आवर्धन नहर का नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर 489 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य हमीदा हेड जिला यमुनानगर से शुरू होकर पिचौलिया हेड जिला करनाल तक किया जाएगा। जिसकी लंबाई करीब 75 किलोमीटर है। यह कार्य लगभग 23 महीनों में पूरा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed