{"_id":"635aec66a5ea62409b2754cf","slug":"50-thousand-cheated-showing-fear-of-fine-on-credit-card-karnal-news-knl125661782","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड पर जुर्माने का डर दिखा 50 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड पर जुर्माने का डर दिखा 50 हजार ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। क्रेडिट कार्ड पर जुर्माना लगने का भय दिखाकर उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया और खाते से 52,657 रुपये निकाल लिए। ठगी होने के तुरंत बाद उपभोक्ता ने अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करवाया और साइबर पुलिस के 1930 हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर खाते और ट्रांजेक्शन की डिटेल दी है। बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल एरिया नीलोखेड़ी निवासी मनोज कुमार ने बुटाना थाना पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर को उसके पास एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया। उसने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया और कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो जाएगा और उस पर भारी जुर्माना लग जाएगा। जुर्माने से बचने के लिए एईपीईएमआईएस एप्लिकेशन डाउनलोड कर लॉग इन कर लें। पीड़ित ने उसके कहे अनुसार एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली और लॉग इन कर दिया। इसके तुरंत बाद उसके खाते से पहली बार 19,390 रुपये, दूसरी बार 19,449 रुपये और तीसरी बार 13,818 रुपये कट गए। यानी कुल 52 हजार 657 रुपये कट गए। इसके तुरंत बाद उसने क्रेडिट कार्ड बंद करवाया।