{"_id":"685c688e3866f60f2508e2b1","slug":"50-students-will-show-their-skills-in-adventure-activities-in-manali-karnal-news-c-18-knl1008-677341-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मनाली में एडवेंचर गतिविधियों में जोहर दिखाएंगे 50 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मनाली में एडवेंचर गतिविधियों में जोहर दिखाएंगे 50 विद्यार्थी
विज्ञापन
- समग्र शिक्षा के तहत दो चरणों में भेजे जाएंगे प्रदेश के विद्यार्थी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद व यूथ एंड इको क्लब हिमाचल के मनाली भ्रमण पर लेकर जाएगा। मनाली की वादियों में होने वाली एडवेंचर गतिविधियों में विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रदेश भर के चुनिंदा विद्यार्थियों को इस भ्रमण में ले जाया जाएगा।
योजना के अनुसार, विभाग दो बैच में विद्यार्थियों को भ्रमण करवाएगा। पहला बैच 25 जून को रवाना हो चुका है, दूसरा एक जुलाई को रवाना होगा। शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले से 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 25 छात्र और 25 छात्राएं शामिल होंगी। इन विद्यार्थियों की देखरेख के लिए उनके साथ चार अध्यापक व चार अध्यापिकाएं भी जाएंगी।
भ्रमण पर जाने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पोर्टल पर आवेदन के लिए 9वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को किसी भी क्षेत्र में प्राप्त किए गए प्रतिभा के प्रमाणपत्र और फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर मेरिट के आधार पर सभी का चयन शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। पीएमश्री विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को छोड़ कर सभी विद्यालयों के विद्यार्थी एवं अध्यापक मनाली भ्रमण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भ्रमण का कार्यक्रम हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से अलग से किया जाता है।
विज्ञापन
इन गतिविधियों में हिस्सा लेंगे विद्यार्थी
शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को पहाड़ों पर चढ़ना, शूटिंग, तीरंदाजी आदि सिखाया जाएगा। ट्रैकिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिग, नेचर ट्रेल, रूरल गेम्स, एयर गन शूटिंग, फन तीरंदाजी, पर्वतारोहण की मूल बातें, पैरलल रोप, कमांडो ब्रिज जैसी गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। इसके अलावा समूह चर्चा, योग, रिपोर्ट लेखन, यात्रा वृतांत लेखन, यात्रा संस्कार लेखन, कैंप फायर, लोक नृत्य, स्कूल शिक्षा, गीत, रागनी आदि मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित होगी।
नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की तैयारियां चल रही है। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी। जिले से 50 विद्यार्थी इस कैंप में भाग लेंगे।
- ज्योत्सना मिश्रा, जिला समग्र शिक्षा अधिकारी