फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   50 sailing players will participate in the national competition

50 नौकायन खिलाड़ी, नेशनल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
50 sailing players will participate in the national competition
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भोपाल में 19 से 22 मई के बीच आयोजित होने वाली नेशनल ड्रेगन बोट प्रतियोगिता में जिले के गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब में हुए ट्रायल में 50 नौकायन खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में हरियाणा टीम के लिए जूनियर वर्ग में खेल नर्सरी और सीनियर वर्ग में पूर्व में पदक विजेता खिलाड़ी भोपाल के लिए मंगलवार को रवाना हो गए। नौकायन खेल प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि क्लब में खेल नर्सरी के अकिता, निशांता, तनूजा, अकिंत, प्रिंस कुमार, नितिश, वशिंका प्रीति, मुस्कान, देविका, गरिमा और सीनियर वर्ग के भी खिलाड़ी हैं, जो कि राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जिनके, दीप्ति, आंचल निकिंता, सतनाम आदि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में भारी संख्या में जिले के खिलाड़ियों का होना गुरु गोरख नाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब के लिए यह बहुत गर्व की बात है, जो खिलाड़ियों की मेहनत और क्लब के प्रयासों को दर्शाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed