फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   50.09 lakh looted by killing the driver of the businessman

कारोबारी के चालक की हत्या कर 50.09 लाख रुपये की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
50.09 lakh looted by killing the driver of the businessman
50.09 lakh looted by killing the driver of the businessman - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के समीप एचडीएफसी बैंक शाखा में 50.09 लाख रुपये कैश जमा कराने पहुंचे कारोबारी के चालक को गोली मारकर नकदी से भरा बैग लेकर दो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। खून से लथपथ चालक को लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब कारोबारी का चालक इनोवा कार से उतरकर रुपये से भरा बैग लेकर बैंक के अंदर जा रहा था। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी का सर्च आपरेशन भी चलाया पर बाइक सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। मामले में पुलिस की ओर से लुटेरों का सुराग देने पर पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार श्रवण उर्फ राजू (45) पुराना हमीदा का रहने वाला था, जोकि लगभग 18 साल से प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एवं इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बंसल ट्रेडिंग कंपनी (कोल्डड्रिंक सप्लाई) के मालिक अजय बंसल के पास चालक के रूप में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि अक्सर चालक श्रवण ही कंपनी का कैश जमा कराने के लिए बैंक में ले जाता था। बीते तीन दिनों से बैंक की छुट्टी के कारण (दूसरा शनिवार, रविवार और सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा) कंपनी का 50.09 लाख रुपये कैश एकत्रित हो गया था, जिसे जमा कराने के लिए मंगलवार की सुबह 10 बजे चालक श्रवण इनोवा कार लेकर महाराणा प्रताप चौक स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा पर पहुंचा। जब वह कार से उतर कर रुपयों से भरा बैग लेकर बैंक की तरफ जाने लगा, तभी बाइक पर बैठे एक युवक ने दूसरे युवक को रिवाल्वर पकड़ा दी। फिर एक के बाद एक दो फायर किए गए। एक गोली चालक श्रवण के सिर में और दूसरी पेट में लगी। खून से लथपथ वह वह जमीन पर गिर गया। फिर बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर जगाधरी की ओर फरार हो गए। खून से लथपथ चालक श्रवण को उठाकर पास के गाबा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हत्या और लूट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, सीन ऑफ क्राइम, सिटी थाना एसएचओ और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं, जहां से पुलिस को एक कारतूस का खोल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

वारदात से कुछ दूरी पर भी पुलिस कर रही थी चेकिंग
हत्या और लूट की वारदात को जिस जगह पर अंजाम दिया गया, उसके समीप ही पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसके बावजूद बदमाश इतनी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस काबू नहीं कर सकी। इसके बाद एसपी की ओर से बदमाशों का सुराग देने वाले को पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से करीब 15 मिनट पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे बदमाश
हत्या और लूट की वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि चालक श्रवण के बैंक पहुंचने से करीब 15 मिनट पहले ही दो बाइक सवार लुटेरे वहां पहुंचे थे। दोनों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। इसमें से एक युवक बाइक को ट्रांसफार्मर के पास खड़ा कर सामने कुछ दूरी पर बनी तीन दुकानों के सामने खड़ी एक और बाइक पर जाकर बैठ गया, जबकि दूसरा युवक इधर-उधर रैकी करने लगा। इसी दौरान इनोवा कार से चालक श्रवण वहां पहुंचा और जैसे ही रुपयों से भरा बैग लेकर वह बैंक की ओर जाने लगा तो बदमाशों ने उसे निशाना बनाया।

मामले में हत्या और लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। वारदात के तुरंत बाद ही जिलेभर में नाकाबंदी कर जांच पड़ताल की जा रही है। पास की दुकान से सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। लुटेरों का सुराग देने पर पांच लाख रुपये इनाम की भी घोषणा की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।

50.09 lakh looted by killing the driver of the businessman

50.09 lakh looted by killing the driver of the businessman- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed