फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5 thousand case robbed in petrol pump

पेट्रोलपंप से 5 हजार लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
5 thousand case robbed in petrol pump
हाइवे स्थित कैमला रोड के पास एक पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों ने सेल्समैनों के साथ मारपीट कर करीब पांच हजार रुपए की नकदी और एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पेट्रोल पंप के मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार तड़के लगभग सवा तीन बजे कैमला रोड के पास राणा मोटर्स पेट्रोल पंप पर सेल्समैन गुलकणी निवासी अंकित साथी कुड़लन निवासी प्रदीप कुमार के साथ ड्यूटी पर था। इसी दौरान राणा रिसोर्ट की तरफ से रिवाल्वर और तेज हथियार समेत तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। एक बदमाश पीछे बने कमरों के पास खड़ा रहा और दो ने सेल्समैनों के साथ मारपीट कर लगभग पांच हजार रुपए व एक मोबाइल लेकर भाग गए। मैनेजर ने बताया कि इससे पहले भी पेट्रोल पंप से 70 हजार रुपये बदमाश लूट चुके हैं। थाना प्रभारी कवर सिंह ने बताया कि सेल्समैन की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed