फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   49% students could not become cadets due to being unfit

Karnal News: अनफिट होने के कारण 49 फीसदी विद्यार्थी नहीं बन पाए कैडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
49% students could not become cadets due to being unfit
119.... एनसीसी. के चयन में भाग लेती छात्राएं। संस्‍थान
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। अनफिट होने के कारण विद्यार्थी चाहकर भी एनसीसी कैडेट नहीं बन पा रहे हैं। वीरवार को गुरु नानक खालसा कॉलेज में एनसीसी कैडेट के लिए चयन परीक्षा हुई। इस दौरान 49 फीसदी विद्यार्थी लिखित टेस्ट और फिजिकल फेल हो गए। कुल 60 विद्यार्थियों ने चयन परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 33 ही पास हो पाए। 27 को एनसीसी अधिकारियों ने फेल घोषित कर दिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चुहड़ सिंह ने बताया कि 7 हरियाणा एनसीसी बटालियन के निर्देशानुसार कॉलेज के विद्यार्थियों का एनसीसी के पंजीकरण के ट्रायल हेतु 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान रेस, पुश-अप, सिट-अप, हाइट-चैक, सैटल-रेस एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया।
विज्ञापन


एनसीसी अधिकारी डॉ. देवी भूषण ने कहा कि बटालियन की तरफ से सुबेदार रोहताश कुमार और हवलदार ईश्वर ने विद्यार्थियों का ट्रायल लिया। इस अवसर पर प्रो. प्रीति, डॉ. बीर सिंह, डॉ. दीपक, कोच मनोज फोर तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गणतंत्र दिवस की परेड में जा चुके कॉलेज के कैडेट

लेफ्टिनेंट डॉ. देवी भूषण ने बताया कि कॉलेज का एनसीसी का स्वर्णिम इतिहास रहा है। कॉलेज के छात्र इमरान खान ने गणतंत्र दिवस परेड़ नई दिल्ली में परेड कमांडर की भूमिका निभाई थी, जबकि रोहित चौधरी ने भी परेड़ में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि तीरंदाजी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छात्रा रिद्धि फोर भी एनसीसी कैडट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed