फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   47 thousand cheated by luring discount in insurance policy

बीमा पॉलिसी में छूट का लालच देकर 47 हजार ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
47 thousand cheated by luring discount in insurance policy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-14 निवासी एक बुजुर्ग से साइबर ठगों ने 47321 रुपये ठग लिए। ठग ने बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग की पत्नी को बीमा पॉलिसी पर पांच हजार रुपये की छूट देने का लालच दिया था। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत कोर्ट में दी। कोर्ट के आदेश पर अज्ञात व्यक्ति और एक इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ सिटी थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
सेक्टर-14 निवासी ओपी अरोड़ा ने बताया कि उसके पास 9 मार्च को एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। उसने अपना नाम आयुष मल्होत्रा बताया और कहा कि वह इंश्योरेंश कंपनी का कर्मचारी है। उसने कहा कि कंपनी की तरफ से आपके लिए ऑफर है कि आप अपनी पत्नी प्रेम लता की बीमा पॉलिसी के 47321 रुपये जमा कराते हैं तो पांच हजार रुपये की छूट मिलेगी। वह उसकी बातों में आ गया और 47321 रुपये जमा करा दिए। इसके बाद उसने आरोपी से रसीद मांगी तो नहीं दी।
विज्ञापन

बाद में जब कंपनी में पता किया तो उसके साथ ठगी की गई थी। आरोप है कि कंपनी के किसी कर्मचारी ने ही उसकी पत्नी की पॉलिसी की जानकारी ठग को दी है। वह भी इस मामले में शामिल है। उन्होंने 17 मार्च को सिविल लाइन थाना में शिकायत दी थी, वहां से शिकायत को सेक्टर 13 चौकी भेज दिया गया। फिर पुलिस जांच अधिकारी ने कहा कि यह शहर थाना का मामला है, वहां से फिर सिविल लाइन थाना में भेज दिया। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed